Dantewada District Hospital News: जिला अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, सर्जरी करवाने के दूसरे दिन ही आंखों से निकलने लगा पस, 10 मरीजों की जिंदगी में छा सकता था अंधेरा
Dantewada District Hospital News: जिला अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, सर्जरी करवाने के दूसरे दिन ही आंखों से निकलने लगा पस, 10 मरीज रायपुर रेफर

Dantewada District Hospital News
दंतेवाडा: Dantewada District Hospital News प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छा होने का भले ही कितना भी दावा किया जाए लेकिन समय-समय पर इन दावों की हकीकत सामने आ ही जाती है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल की ऐसी ही सच्चाई इन दिनों खुलकर सामने आई है। दरअसल जिला अस्पताल प्रबंधन ने आंखों की सर्जरी के दौरान बड़ी लापरवाही की है। नेत्र सर्जन की लापरवाही के चलते दस मरीजों की आंखों में हमेशा के लिए अंधेरा छा सकता था।
Dantewada District Hospital News दरअसल मंगलवार को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 20 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के अगले दिन दस मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया, आंखों में पस आना और खुजलाहट जैसी परेशानी होने लगी। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों को नहीं दी। लेकिन जैसे ही इस मामले की जानकारी जैसे ही सीएमएचओ को मिली, उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को इस बात से अवगत कराया। आनन फानन में दस मरीजों को रायपुर और जगदलपुर रेफर किया गया।
बताया जाता है कि ओटी की दीवारों में फंगस था और जिन उपकरणों से सर्जरी की गई वो भी उपयोग के लायक नहीं थे। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य से तीन सदस्यीय कमेटी दंतेवाड़ा पहुंच चुकी है। ये कमेटी आपेरशन थियेटर समेत दवाईयां आदि का निरीक्षण कर रही हैं। इधर आईबीसी 24 से जांच कमेटी ने बातचीत की। जांच कमेटी ने माना कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा बडी लापरवाही की गई है। इधर कार्रवाई को लेकर जांच कमेटी ने कहा कि जांच के बाद वे अपनी रिपोर्ट शासन को पेश करेंगे, जिसके बाद शासन स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Negligence While Eye Surgery in Dantewada District Hospital News
दंतेवाड़ा
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm