Datia Assembly by-Election Update: मतदान से पहले कांग्रेस अलर्ट, बॉर्डर पर सीनियर नेताओं को किया तैनात.. गड़बड़ी की आशंकाओं पर पढ़ें भाजपा का जवाब
दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं पर अपने वरिष्ठ नेताओं की तैनाती की है। वहीं भाजपा …

Datia Assembly by-Election Update
- मतदान से पहले कांग्रेस ने बॉर्डर पर नेताओं की तैनाती की।
- भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
- तीस जुलाई मतदान, तीन अगस्त को आएंगे चुनाव परिणाम।
मतदान से पहले कांग्रेस अलर्ट
30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। दतिया में प्रचार का शोर थम गया है। मतदान से पहले कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग बॉर्डर पर ड्यूटी लगा दी है। पार्टी का दावा है कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो, इसके लिए वोटिंग वाले दिन नेता दतिया जिले की सीमाओं से सटे जिलों में तैनात रहेंगे।अलग-अलग बॉर्डर पर नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
डबरा बॉर्डर पर जीतू पटवारी (PCC चीफ), सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह और जसवीर गुर्जर तैनात रहेंगे। भांडेर बॉर्डर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और विधायक फूल सिंह बरैया को जिम्मेदारी दी गई है। सेवढ़ा बॉर्डर से दतिया उपचुनाव पर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और भिंड जिलाध्यक्ष नजर रखेंगे। (Datia Assembly by-Election Update) दिनारा बॉर्डर पर विधायक जयवर्धन सिंह और के.पी. सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। झांसी बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता और समाजवादी पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे। दरअसल, चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान से 24 घंटे पहले कोई भी बाहरी व्यक्ति, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता नहीं है, चुनाव क्षेत्र में नहीं रुक सकता। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने यह प्लान तैयार किया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी प्रशासन के साथ मिलकर गड़बड़ी कर सकती है, क्योंकि सरकार के मंत्री से लेकर तमाम नेता लगे हुए हैं। इसलिए कांग्रेस नेताओं को अलर्ट रहने के निर्देश हैं।बीजेपी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
वहीं बीजेपी ने कांग्रेस की आशंकाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस को दतिया में अपनी संभावित हार दिख रही है, इसलिए यह हार के पहले की तैयारी है। कांग्रेस को कभी संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं रहा। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े दतिया उपचुनाव में अब एक ओर कांग्रेस निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए बॉर्डर पर अपने नेताओं की तैनाती कर रही है, (Datia Assembly by-Election Update) तो दूसरी ओर बीजेपी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। अब सभी की नजर 30 जुलाई को होने वाले मतदान और 3 अगस्त को आने वाले नतीजों पर टिकी है, जो तय करेंगे कि दतिया की जनता किसके साथ खड़ी है।इन्हें भी पढ़ें:
ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े
विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की
20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम
तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: कांग्रेस का कहना है कि मतदान के दौरान निष्पक्षता सुनिश्चित करने और किसी भी कथित गड़बड़ी पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं पर तैनात किया गया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress Deploys Senior Leaders at Datia Borders Ahead of Bypoll Voting, BJP Calls Allegations Baseless
दतिया
और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm