Govt employees leave cancelled: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द.. 26 जनवरी तक बिना इजाजत नहीं छोड़ पाएंगे हेडक्वार्टर, देखें आदेश..
Govt employees leave cancelled Order Issued सरकार द्वारा आयोजित इस जन कल्याण अभियान को पूरे राज्य में सफल बनाने के लिए अन्य जिलों में भी इसी प्रकार की सख्ती बरती …
Govt employees leave cancelled Order Issued
Govt employees leave cancelled Order Issued: दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर संदीप कुमार माकिन द्वारा जारी इस आदेश के बाद जिले के अधिकारी और कर्मचारी 26 जनवरी 2025 तक बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध उन कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी लागू होगा, जो वर्तमान में अवकाश पर हैं। ऐसे कर्मचारियों को तुरंत अपने कार्यस्थल पर लौटने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर माकिन ने कहा कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पालन करना आवश्यक है।
जन कल्याण अभियान के तहत लिया गया निर्णय
Govt employees leave cancelled Order Issued: यह सख्त कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित "जन कल्याण अभियान" को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार इस अवसर को जन कल्याण पर्व के रूप में मना रही है, जिसमें जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य है। आदेश के अनुसार, किसी भी प्रकार की छुट्टी मुख्यालय की अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं की जाएगी।
कर्मचारियों में नाराजगी
Govt employees leave cancelled Order Issued: इस आदेश के बाद सरकारी कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। कई कर्मचारी, जो पहले से अवकाश पर थे, अब वापस लौटने को मजबूर हैं। कुछ कर्मचारियों ने इसे निजी योजनाओं पर असर डालने वाला कदम बताया है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है और सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है। सरकार द्वारा आयोजित इस जन कल्याण अभियान को पूरे राज्य में सफल बनाने के लिए अन्य जिलों में भी इसी प्रकार की सख्ती बरती जा रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Govt employees leave cancelled Order Issued
दतिया
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm