Rohini Kalam Suicide Case: भाजयुमो का जिला महामंत्री पार्टी से सस्पेंड.. आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला..
रोहिणी कलाम एक बेहद कुशल एथलीट थीं। उनके पिता, महेश कलाम, बीएनपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। रोहिणी आष्टा के एक निजी स्कूल में जुजुत्सु कोच के रूप में काम करती …

Rohini Kalam Suicide Case New Update
- रोहिणी कलाम आत्महत्या में दो गिरफ्तार
- भाजपा नेता प्रीतम सिंह सस्पेंड
- परिवार के बयान पर कार्रवाई
Rohini Kalam Suicide Case New Update: देवास: ग्वालियर की अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु एथलीट रोहिणी कलाम (35) के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रोहिणी के परिजनों के बयान के आधार पर हुआ है। जिन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है उनमें रोहिणी का कोच विजेंद्र खरसोदिया और जुजुत्सु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह का नाम शामिल है। प्रीतम सिंह भाजपा का नेता भी है। हालांकि गिरफ्तारी के साथ ही भाजपा ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है।
Rohini Kalam suicide reason: क्या लिखा है निलंबन आदेश में?
देवास भाजपा जिला इकाई के प्रमुख राय सिंह सेंधव के हस्ताक्षर से जारी किये गये निलंबन आदेश में लिखा है कि, "आपका नाम एक आपराधिक प्रकरण में संलिप्त पाया गया है। उक्त प्रकरण की गंभीरता एवं भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मर्यादा आचरण संहिता तथा नैतिक दायित्वों के विपरीत आपके आचरण को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आपको भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।"
भाजयुमो का जिला महामंत्री पार्टी से सस्पेंड.. आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार#BJPYuvaMorcha #SuicideCase #PoliticalNews #BreakingNews @BJP4India
— IBC24 News (@IBC24News) November 22, 2025

Rohini Kalam death investigation: क्या है आत्महत्या का यह मामला ?
Rohini Kalam Suicide Case New Update: बता दें कि, 26 अक्टूबर को रोहिणी कलम अपने घर में छत से लटकी हुई मृत पाई गईं। इस चौंकाने वाली घटना के बाद बीएनपी पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और उनके कोच विजेंद्र खरसोदिया और जुजुत्सु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह को हिरासत में ले लिया है। रोहिणी की छोटी बहन रोशनी ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात प्रीतम सिंह रोहिणी को देर रात कहीं ले गया था। उसने कहा, "हमें नहीं पता कि वह उसे कहाँ और क्यों ले गया। अगले दिन वह घर लौटी और फिर आत्महत्या कर ली।"
Who was rohini kalam?: कौन थी रोहणी कलम?
रोहिणी कलाम एक बेहद कुशल एथलीट थीं। उनके पिता, महेश कलाम, बीएनपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। रोहिणी आष्टा के एक निजी स्कूल में जुजुत्सु कोच के रूप में काम करती थीं, जहाँ वे रहती थीं। उन्होंने 2007 में अपने खेल करियर की शुरुआत की और 2015 से पेशेवर रूप से जुजुत्सु प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने मध्य प्रदेश जुजुत्सु संघ की महासचिव के रूप में भी कार्य किया और कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। रोहिणी चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थीं और उनकी ख्वाहिश आईपीएस अधिकारी बनने की थी।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उनके कोच विजेंद्र खरसोदिया और जुजुत्सु एसोसिएशन उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: BJP Leader Suspended and Two Arrested in Rohini Kalam Suicide Case; Family Accuses Coach and Association VP
देवास
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm