Dewas Food Poisoning: महंगा पड़ा पानीपुरी खाना, उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर दर्जनों लोग पहुंचे अस्पताल
Dewas Food Poisoning: महंगा पड़ा पानीपुरी खाना, उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर दर्जनों लोग पहुंचे अस्पताल

Dewas Food Poisoning/ Image Credit: IBC24
- देवास में पानीपुरी खाकर दर्जनों लोग बीमार।
- उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे।
देवास। Dewas Food Poisoning: देवास जिले के सतवास श्रेत्र के गांव धासड़, खारिया, रोनिया,टप्पर,पोखर सहित अन्य गांव के सैकड़ों ग्रामीण पानीपुरी खाने के बाद उल्टी,दस्त से फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। फूड पाइजनिंग के शिकार इन ग्रामीणों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। वहीं फूड पाइजनिंग के शिकार इन ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सतवास में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों व स्टाफ ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सतवास के ड्यूटी डॉक्टर धीरज बारवाल ने मीडिया को बताया कि, हमारे यहां फूड पाइजनिंग के 13 केस आए हैं और 30 से अधिक लोग सरकारी, निजी हॉस्पिटल और घरों में उपचार करवा रहे हैं। सभी को कॉमन सिंस्टमस है साथ ही सभी ने पानीपुरी खाई थी और कॉमन वॉटर सभी की बॉडी में पाया गया था इसी के चलते कॉमन वॉटर ड्रिंक के चलते सभी मरीज फूड पाइजनिंग के कॉमन शिकार हुए हैं।
Dewas Food Poisoning: सतवास स्वास्थ विभाग की टीम जांच के लिए रवाना हो गई है। वहीं दूसरी और ग्रामीणों ने बताया कि, गुरुवार को सतवास श्रेत्र के खारिया में साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था जहां हमेशा की तरह पानीपुरी वाले की दुकान भी लगी थी जहां ग्रामीणों ने पानीपुरी खाई थी और उसके बाद से सभी को उल्टी,दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी जिन्हें उनके परिजन सरकारी व निजी अस्पताल उपचार हेतु लेकर पहुंचे थे। फिलहाल इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
लेखक के बारे में
Web Title: Eating Pani Puri proved costly, dozens of people reached hospital complaining of vomiting and diarrhea
देवास
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm