Dhamtari Murder News: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, माँ की हत्या मासूम की आँखों के सामने, चीखता रहा “माँ… उठो”
Dhamtari Murder News: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, माँ की हत्या मासूम की आँखों के सामने, चीखता रहा “माँ… उठो”

Dhamtari Murder News, Dhamtari murder case, Hasda village crime, brutal woman murder, 65 year old accused, child attack India, Pushplata Markandey murder, Chhattisgarh crime news, Dhamtari horror news,
- 65 साल के बुज़ुर्ग ने महिला की हत्या,
- मासूम बेटा घायल, गांव में सनसनी,
- आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी,
धमतरी: Dhamtari Murder News: जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है हसदा गांव में खून की ऐसी होली खेली गई कि जिसने भी सुना उसकी रूह कांप उठी। एक 65 वर्षीय बुज़ुर्ग ने गांव की ही 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और माँ की लाश के पास खड़े पाँच साल के मासूम पर भी हमला कर दिया। गनीमत रही कि मासूम की साँसें बच गईं लेकिन माँ की चीखें और खून से सना वह मंजर पूरे गांव को हिला गया।
Read More : नहीं रहे राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी, अयोध्या राज परिवार के उत्तराधिकारी विमलेंद्र मोहन मिश्र का निधन
Dhamtari Murder News: हत्या की सनसनीखेज़ वारदात कुरूद के हसदा गांव की है जहां मातम पसरा है, सन्नाटा है और हर कोई सहमा हुआ है। शनिवार की रात यहां एक ऐसी वारदात हुई जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 65 वर्षीय जगन्नाथ नाम का बुज़ुर्ग गांव की ही पुष्पलता मारकंडेय के घर पहुँचा। पुष्पलता अपने पाँच साल के बेटे के साथ अकेले रहती थी। उसका पति बीते एक साल से जेल में बंद है। अकेलेपन में जैसे-तैसे माँ अपने बच्चे को पाल रही थी। लेकिन कल रात उसका संसार हमेशा के लिए उजड़ गया। आरोपी ने घर में घुसते ही धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुष्पलता की चीखें गूंजती रहीं, लेकिन कोई उसे बचा नहीं पाया। चंद ही पलों में पुष्पलता की सांसें थम गईं।
Read More : डांस क्लास की आड़ में दरिंदगी! संचालक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी शिवा गिरफ्तार
Dhamtari Murder News: माँ के लहूलुहान शव के पास खड़ा मासूम सहमा हुआ था। तभी आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। चाकू उसके दाहिने हाथ को चीरता चला गया और बच्चा खून से नहाया हुआ ज़मीन पर गिर पड़ा। गांव वाले जब तक पहुँचे, सब कुछ खत्म हो चुका था। एक तरफ माँ की निढाल लाश और दूसरी तरफ घायल मासूम की चीखें। मासूम बार-बार माँ को पुकार रहा था “माँ… माँ उठो…” लेकिन माँ हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थी। वारदात की खबर मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुँची करेली चौकी पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhamtari Murder News: Mother murdered, innocent son also attacked
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm