Dhamtari News: किसान की बाड़ी से निकली 6 फीट लंबी लौकी और सवा 3 फीट की बरबट्टी, छत्तीसगढ़ में जैविक खेती ने किया चौंकाने वाला कमाल, देखने उमड़ी भीड़
Dhamtari News: किसान की बाड़ी से निकली 6 फीट लंबी लौकी और सवा 3 फीट की बरबट्टी, छत्तीसगढ़ में जैविक खेती ने किया चौंकाने वाला कमाल, देखने उमड़ी भीड़

Dhamtari News
- धमतरी में उगी 6 फीट की लौकी और सवा 3 फीट की बरबट्टी,
- किसान की बाड़ी से निकली है अद्भुत सब्जी
- जैविक खेती ने किया चौंकाने वाला कमाल,
धमतरी: Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरतअंगेज़ तस्वीर सामने आई है, जहाँ एक किसान की मेहनत और जैविक खेती का कमाल हर किसी को दंग कर रहा है। जी हाँ एक साधारण किसान के बाड़ी में उगी है छह फीट लंबी लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी। इसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
Read More : 'गैर मर्द के साथ पत्नी के लिव-इन रिलेशन', सुसाइड से पहले छलका पति का दर्द, वायरल वीडियो ने खोले राज
Dhamtari News: आमतौर पर लौकी की लंबाई 2 से ढाई फीट तक देखी जाती है, लेकिन गाड़ाडीह गांव में किसान रमनलाल साहू के खेत में उगाई गई लौकी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ आदमकद करीब 6 फीट लंबी लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। किसान रमनलाल ने बताया कि पिता के निधन के बाद घर की ज़िम्मेदारी संभालने के लिए खेती शुरू की थी। पहले वे परंपरागत धान की खेती करते थे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने जैविक खेती का रास्ता चुना। पिछले आठ साल से लगातार जैविक खेती करने का ही नतीजा है कि आज उनके खेत से छह फीट की लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी उगकर सबको चौंका रही है।
Read More : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, सिंहस्थ 2028 सहित कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Dhamtari News: गांव-गांव से लोग इस अनोखे नज़ारे को देखने पहुंच रहे हैं। कई ग्रामीण तो यह कहते दिखे कि अब वे भी अपने खेतों में जैविक खेती का प्रयोग करेंगे। बहरहाल रमनलाल की आठ साल की मेहनत आखिर रंग लाई है। छह फीट की लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी ने न सिर्फ उनके परिवार का पोषण किया है बल्कि पूरे धमतरी जिले को जैविक खेती का नया रास्ता भी दिखाया है। कलेक्टर की सराहना और रमनलाल की मेहनत ने गाड़ाडीह गांव को पूरे जिले में जैविक और उन्नत खेती का उदाहरण बना दिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: धमतरी के किसान रमनलाल साहू ने छह फीट लंबी लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी जैविक खेती से उगाई है, जो बहुत दुर्लभ है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhamtari News: 6 feet long gourd and 3.25 feet long bottle gourd came out of farmer's garden
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
