Dhamtari Funeral Dispute : रास्ते पर बैरिकेटिंग, 5 घंटे चला विवाद!.. ग्रामीण बोले- हम नहीं करने देंगे महिला का अंतिम संस्कार, जानिए क्यों नाराज थे लोग
धमतरी के श्यामतराई गांव में 50 वर्षीय महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। परिवार की धार्मिक मान्यताओं को लेकर ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाला रास्ता बांस-बल्लियों …

Dhamtari Funeral Dispute :
- मृतका का परिवार पिछले करीब 10 वर्षों से संत रामपाल पंथ से जुड़ा बताया जा रहा है।
- ग्रामीणों ने पारंपरिक मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर शवयात्रा रोक दी।
- करीब 5 घंटे की बातचीत के बाद गांव की सीमा के बाहर अंतिम संस्कार कराने पर सहमति बनी।
धमतरी : Dhamtari Funeral Dispute : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक 50 वर्षीय महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर गहरा विवाद खड़ा हो गया। मृतका के परिवार के अन्य पंथ से जुड़े होने के कारण ग्रामीणों ने पारंपरिक मुक्तिधाम का रास्ता बांस-बल्लियां लगाकर बंद कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार श्यामतराई निवासी गीता बाई साहू (50 वर्ष) के निधन के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के मुक्तिधाम ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने रास्ते पर बैरिकेडिंग कर शवयात्रा रोक दी। ग्रामीणों का तर्क था कि गांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार केवल पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ही होगा।
मृतिका पिछले 10 वर्षों से संत रामपाल पंथ जुड़ा हुआ है
बताया जा रहा है कि मृतका का परिवार पिछले 10 वर्षों से संत रामपाल पंथ से जुड़ा हुआ था और वे अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अंतिम संस्कार करना चाहते थे। बात बढ़ने पर मौके पर हंगामा शुरू हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और करीब 5 घंटे तक समझाइश का दौर चला।
शव का अंतिम संस्कार गांव की सीमा के बाहर किया
प्रशासन की मौजूदगी में लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्ष एक समाधान पर पहुंचे। सहमति बनी कि शव का अंतिम संस्कार गांव की सीमा के बाहर किया जाएगा। इसके बाद परिजन और प्रशासन मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम विदाई की प्रक्रिया पूरी करा सके और गांव में विवाद शांत हुआ।
ये भी पढ़ें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Funeral Dispute in Dhamtari Village Over Religious Practices, Administration Intervenes
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm