Dhar Imambada News: ‘750 साल से पढ़ रहे हैं यहां नमाज़, कोई हिंदू–मुस्लिम विवाद नहीं,’ नमाज़ के बीच बढ़ी सुरक्षा को लेकर काज़ी का बड़ा बयान
Dhar Imambada News: ‘750 साल से पढ़ रहे हैं यहां नमाज़, कोई हिंदू–मुस्लिम विवाद नहीं,’ नमाज़ के बीच बढ़ी सुरक्षा को लेकर काज़ी का बड़ा बयान

Dhar Imambada News, Dhar Imambada controversy, Imambada sealing case, Dhar religious property dispute, Bhojshala latest update, Madhya Pradesh Imambada issue, PWD property Dhar, ImamBada eviction news, Dhar Muslim community news, Dhar administration action, Dhar mosque sealing, Hindu-Muslim Dhar issue,
- इमामबाड़ा सील होने के बाद भोजशाला में सुरक्षा कड़ी,
- काज़ी बोले -यह कोई हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं,
- प्रशासन ने दी शांति की गारंटी- काज़ी,
धार: Dhar News: 20 अगस्त को इमामबाड़ा सील किए जाने के बाद प्रशासन ने आज एहतियातन भोजशाला क्षेत्र में भी भारी पुलिस बल तैनात किया था। नमाज़ के बाद शहर काज़ी वकार सादिक ने कहा कि हम साढ़े सात सौ साल से यहां नमाज़ पढ़ रहे हैं। आज भी बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज़ अदा हुई। इमामबाड़ा कोई हिंदू-मुस्लिम विवाद नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी की संपत्ति है। Dhar Imambada News
Read More : पत्नी के गैर मर्द से अवैध संबंध... शक में पति ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला
Dhar Imambada News: काज़ी वकार सादिक ने आगे कहा की जब से भवन बना है, मुस्लिम समाज यहां अपने धार्मिक रीति-रिवाज़ निभाता आ रहा है। 1991 स्पेशल प्रावधान एक्ट लागू होता है और आदेश का पालन सबको करना होगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास काम नहीं है, वो लोग मेहनत-मजदूरी करें, हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे न बनाएं। हीं एडीएम संजीव केशव पांडे ने कहा की इमामबाड़ा मामले के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रतिबद्ध है।
Dhar Imambada News: आपको बता दें कि धार में 19 और 20 अगस्त के दरमियान रात में प्रशासन ने इमामबाड़ा भवन पर लोहे का गेट और ताला लगाकर पीडब्ल्यूडी को कब्जा सौंप दिया था। दरअसल यह भवन पीडब्ल्यूडी का था और मुस्लिम समाज ने ताज़िया निर्माण और रखने के लिए इसे किराए पर लिया था। धीरे-धीरे किराया देना बंद कर अनधिकृत रूप से इस पर कब्जा कर लिया था, जिसको लेकर लगभग तीन साल से सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति विभिन्न माध्यमों से कब्जा छुड़वाने की मांग कर रही थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "धार इमामबाड़ा विवाद" एक ऐसा मामला है जिसमें पीडब्ल्यूडी की संपत्ति पर मुस्लिम समाज के कथित अनधिकृत कब्जे को लेकर प्रशासन ने भवन को सील कर दिया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhar Imambada News: Namaaz has been offered here for 750 years, there is no Hindu-Muslim dispute

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm