Dhar News: नशे में धुत महिला जेल प्रहरी ने तेज़ रफ्तार गाड़ी से चार लोगों को रौंदा, फिर करने लगी ये काम, वीडियो हुआ वायरल
Dhar News: नशे में धुत महिला जेल प्रहरी ने तेज़ रफ्तार गाड़ी से चार लोगों को रौंदा, फिर करने लगी ये काम, वीडियो हुआ वायरल

Dhar News, Dhar accident, Badnawar incident, woman jail guard, female jail warden, Madhya Pradesh accident, drunk driving case, viral accident video, jail department controversy, jail guard drunk driving, road accident Dhar,
- जेल रोड पर देर रात बड़ा हादसा,
- महिला प्रहरी की गाड़ी ने चार को रौंदा,
- दो गंभीर रूप से घायल,
धार: Dhar News: जिले के बदनावर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बीती रात करीब 12:30 बजे उप-जेल में पदस्थ एक महिला जेल प्रहरी ने तेज़ रफ्तार वाहन से चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बदनावर में प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया गया है।
Dhar News: प्रत्यक्षदर्शियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि महिला जेल कर्मी नशे की हालत में गाड़ी चला रही थी। यह घटना बदनावर के जेल रोड स्थित बकरा बाज़ार से कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर हुई। घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए जो देखते ही देखते वायरल हो गए हैं। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा था जिसका कल ही समापन किया गया है। लेकिन जेल विभाग की एक महिला कर्मचारी द्वारा इस तरह की हरकत पूरे अभियान की साख पर सवाल खड़े कर रही है।
Dhar News: वहीं सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और महिला प्रहरी अनीता चौहान पर प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि जांच में शराब पीकर वाहन चलाने जैसी कोई बात अभी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और उच्च अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस "महिला प्रहरी हादसे" में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें रतलाम रेफर किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhar News: Drunk female jail guard ran over four people with a high speed car

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm