BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Dhar News: धार में सनसनीखेज सड़क हादसा… धड़धड़ाती बस कैसे बनी काल… चश्मदीदों ने बताई रोंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी!

मध्यप्रदेश के धार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक यात्री बस ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

dhar news

dhar news

muskan mishra
Published: 19 Nov 2025 | 6:14 pmModified: 19 Nov 2025 | 6:14 pm
HIGHLIGHTS
  1. धार यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर
  2. हादसे में 1 युवक की मौत, 1 गंभीर
  3. बाग थाने के पाड़लिया गांव की घटना

Dhar News: धार: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक यात्री बस ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना बाग थाना क्षेत्र के पाड़लिया गांव के पास हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह है पूरा मामला

Dhar News: जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने गांव की ओर लौट रहे थे कि अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत की मदद

स्थानीय लोगों ने हादसा देखकर तुरंत मौके पर दौड़ लगाई और घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बाग थाना पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जिसका पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बस की रफ्तार काफी तेज थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह भीषण टक्कर हुई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhar News: Sensational road accident in Dhar... How the rattling bus became death...

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm