Dhar Accident Latest News: मातम में बदली होली की खुशियां! गैस टैंकर ने कार-पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत
Dhar Accident Latest News: धार जिले के बदनावर में नवनिर्मित बदनावर उज्जैन फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Dhar Accident Latest News | Source : IBC24
- धार जिले के बदनावर में नवनिर्मित बदनावर उज्जैन फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
- मारुति कार सवार सहित पिकअप में सवार लोगों में से 7 लोगों की मोत हो गई।
- मृतक व घायल रतलाम व मंदसौर सीतामऊ व राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र के बताए जा रहे है।
धार। Dhar Accident Latest News: एमपी के धार जिले के बदनावर में नवनिर्मित बदनावर उज्जैन फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात से उज्जैन को जोड़ने वाले नवनिर्मित फोर लेन पर देर रात लगभग साढ़े 10 बजे भीषण सड़क हादसे में रॉन्ग साइड से आ रहे गैस टैंकर की चपेट में एक कार और पिकअप वाहन आ गए। जिसमें मारुति कार सवार सहित पिकअप में सवार लोगों में से 6 लोगों की मोत हो गई।
Dhar Accident Latest News : वहीं हादसे में 3 गंभीर घायलों का इलाज जारी हैं। मृतकों में 3 मंदसौर, 1 सीतामऊ, 1 उज्जैन ओर 2 जोधपुर के रहने वाले हैं। कार सवार उज्जैन से वापस मंदसौर लौट रहे थे। ये पूरी घटना बदनावार थाना क्षेत्र के की है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के साथ ही बदनावर पुलिस SDOP अरविंद सिंह तोमर और थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय लोगो ने भी वाहनों में फंसे मृतकों के शव ओर घायलों को निकालने ओर अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। फिलहाल SDOP बदनावर, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और अला अधिकारी मौके पर मौजूद है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: धार जिले के बदनावर में यह भीषण सड़क हादसा रात लगभग साढ़े 10 बजे हुआ। यह हादसा नवनिर्मित बदनावर उज्जैन फोरलेन पर हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे गैस टैंकर की चपेट में एक कार और पिकअप वाहन आ गए।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Gas tanker collides with car and pickup, 7 people die in the accident

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm