Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम जी मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के छत्र-मुकुट और लड्डू गोपाल की मूर्तियां ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम जी मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के छत्र-मुकुट और लड्डू गोपाल की मूर्तियां ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात Dhar News

Khatu Shyam Mandir
- धामनोद में खाटू श्याम मंदिर में लाखों की चोरी,
- CCTV में कैद हुए पांच बदमाश,
- भक्तों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी,
धार: Dhar News: धार जिले के धामनोद स्थित एबी रोड पर भगवान खाटू श्याम जी के प्रसिद्ध मंदिर में बीती रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। रात लगभग 2:05 बजे अज्ञात पांच चोर मंदिर के पिछले रास्ते से घुसकर लाखों रुपए की कीमत के आभूषण और धार्मिक सामग्री चुरा ले गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और खाटू श्याम जी के भक्तों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। Khatu Shyam Mandir
Khatu Shyam Mandir: चोरों ने मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं से चांदी के छह छत्र, भगवान लड्डू गोपाल जी की दो प्रतिमाएं, दो मुकुट, एक बांसुरी, पांच दान-पात्र, कीमती कुंडल और अन्य बहुमूल्य आभूषण चोरी किए। चोरी गई वस्तुओं की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। चोरी के बाद खाली दान-पात्र मंदिर के पीछे स्थित खेतों में मिले हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि चोरों ने चोरी के बाद क्षेत्र से जल्दी में भागने की कोशिश की। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में पांचों बदमाश साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। इन फुटेज को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Read More: होटल में चल रही मीटिंग के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज
Khatu Shyam Mandir: कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से पहले दिन में एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिर में घूम रहा था और सीसीटीवी कैमरों के वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इसके अलावा एक कार भी दिनभर मंदिर क्षेत्र में घूमती देखी गई थी जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। चोरी की इस घटना के दौरान मंदिर के बाहर खड़े एक ट्रक चालक के लाइसेंस, नकदी और अन्य जरूरी सामान की चोरी की भी सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस चोरी की घटना में पांच चोर शामिल थे, जो CCTV कैमरों में साफ दिखाई दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Khatu Shyam Mandir: Theft worth lakhs in Khatu Shyam Ji temple

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am