Bhupesh Baghel ED Raid: ईडी की छापेमारी को पूर्व CM भूपेश ने बताया मोदी-शाह का तोहफा.. कहा, ‘धन्यवाद.. ताउम्र याद रहेगा’..
आज भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है जिसकी वजह से आज यहां समर्थक हेल्थ चेकअप कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी करने वाले थे, …

Bhupesh Baghel ED Raid
- भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी
- अडानी मुद्दे से पहले ईडी की कार्रवाई
- चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर ईडी का दबिश
Bhupesh Baghel ED Raid: भिलाई: प्रवर्तन निदेशलाय ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक़ यह रेड कार्रवाई प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में की गई है।
Tweet कर साधा निशाना
इस कार्रवाई के बाद पूर्व सीएम भूपेश ने सोशल मीडिया टीम ने दो अलग ट्वीट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। अपने पहले ट्वीट में भूपेश बघेल ने लिखा, "ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।'
ED आ गई.
आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.
अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.
भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.
(कार्यालय- भूपेश बघेल)
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025
इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफ़ों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।"
जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता।
मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी।
और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है।
इन…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025
मिला बैज का समर्थन
Bhupesh Baghel ED Raid: भूपेश बघेल के आवास पर हुई छापेमारी पर PCC चीफ दीपक बैज ने भी अपने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर पुनः ईडी भेज दी गई है। आज तक किसी भी विषय में ईडी सीबीआई ईओडब्लू को कुछ नहीं मिला.. लेकिन हथकंडे जारी हैं। मोदी-विष्णु के इस बदलापुर की राजनीति का पुरजोर विरोध करता हूं। कांग्रेस पार्टी हमारे वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के साथ खड़ी है।
आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर पुनः ईडी भेज दी गई है।
आज तक किसी भी विषय में ईडी सीबीआई ईओडब्लू को कुछ नहीं मिला.. लेकिन हथकंडे जारी हैं।
मोदी विष्णु के इस बदलापुर…
— Deepak Baij (@DeepakBaijINC) July 18, 2025
गौरतलब है कि, आबकारी घोटाले के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर आज सुबह-सुबह ईडी की टीम में दबिश दी। तीन गाड़ियों में ईडी की टीम यहां पहुंची है और जांच कर रही है। इधर घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि पिछले बार की टीम पर हुए पर हुए पथराव के बाद सीआरपीएफ की टीम ने बड़ा सबक लिया और इस बार घर के बाहर से लेकर में रोड तक बेरिकेटिंग कर दी।
विधानसभा में पूछने वाले थे सवाल
ईडी के आने की खबर मिलने के बाद दुर्ग पुलिस की टीम भी पहुंची और समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देख तीन लेयर की बैरिकेडिंग करवा दी। इधर समर्थकों में काफी आक्रोश है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज विधानसभा में अदानी को लेकर सवाल उठाने वाले थे और उनकी आवाज को दबाने आज सरकार ने ईडी को भेज दिया।
Bhupesh Baghel ED Raid: इसके साथ ही आज भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है जिसकी वजह से आज यहां समर्थक हेल्थ चेकअप कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी करने वाले थे, लेकिन ईडी के आने के बाद अब उनमें और ज्यादा आक्रोश दिख रहा है। उनके दोस्तों का कहना है कि ED जब भी आती है खास दिन चुनकर ही आती है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: After the raid, Bhupesh Baghel has targeted PM Modi and Amit Shah
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm