Bhilai amit jos encounter: किसी पर भी गोली चला देता था बदमाश अमित जोस.. पिछले चार महीने से जारी थी कुख्यात बदमाश की तलाश.. दुर्ग SP ने बताई एनकाउंटर की पूरी कहानी
Bhilai amit jos encounter एसपी ने बताया कि अमित जोस किसी पर भी बेवजह फायरिंग कर देता था। वह हथियार लेकर चलता था। जून में हुए गोलीकांड में जो दो …

Bhilai amit jos encounter
Bhilai amit jos encounter : दुर्ग: भिलाई इलाके का कुख्यात बदमाश अमित जोस पुलिस के साथ हुए एक एनकाउंटर में मारा गया है। पुछले चार महीने से पुलिस को बदमाश अमित की तलाश थी। इस बारें में दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने IBC 24 से बात की है।
एसपी ने बताया कि इसी साल जून में भिलाई में एक गोलीकांड सामने आया था। इस मामले में आरोपी अमित की तलाश की जा रही थी। मामले में अबतक आधे दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन मुख्य आरोपी अमित जोस फरार चल रहा था। पुलिस अमित की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। अलग-अलग टीम बनाकर भी अमित की तलाश की जा रही थी। पुलिस की मीटिंग में भी अमित के जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश मिले थे।
Bhilai amit jos encounter : उन्होंने बताया कि पुलिस को बदमाश अमित के भिलाई में पिछले दो दिनों से रुके होने की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने धरपकड़ की योजना तैयार की। पुलिस को जैसे ही उसके ठिकाने का पता चला वह रवाना हो गई। जयंती स्टेडियम के पास अमित पहले से मौजूद था। उसने जैसे ही पुलिस वैन को देखा फायरिंग कर दी। वही एक्चेंज फायरिंग में अमित जोस मौके पर ही ढेर हो गया।
किसी पर भी कर देता था फायरिंग
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोस किसी पर भी बेवजह फायरिंग कर देता था। वह हथियार लेकर चलता था। जून में हुए गोलीकांड में जो दो लोग घायल हुए थे उनपर अमित जोस ने ही गोली चलाई थी। अमित ने युवकों पर यह गोली सिर्फ इसलिए चलाई थी क्योंकि दोनों तेज रफ़्तार से गाड़ी चला रहे थे। उसके इसी स्वभाव की वजह से पुलिस को धरपकड़ के दौरान सचेत रहने को कहा गया था।
भिलाई में निगरानी शुदा बदमाश का एनकाउंटर.. पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में मौके पर ही ढेर, इस वारदात में था शामिल #Bhilai | #CGNews | #Chhattisgarh | @CG_Police https://t.co/ABW8BYK04U
— IBC24 News (@IBC24News) November 8, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai amit jos encounter : Bhilai crime branch police encounters notorious criminal Amit Jose
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm