BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bhilai News: पानी टंकी के ऊपर सेल्फी और रील बनाने गए दो युवक, अचानक हुआ खौफनाक हादसा, बुलानी पड़ गई पुलिस

Bhilai News भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में जर्जर पानी की टंकी के ऊपर सेल्फी लेने और रील बनाने के लिए चढ़ना दो युवकों को महंगा पड़ गया। टंकी से नीचे …

Bhilai News

Bhilai News

Sneha Singh
Published: 06 Dec 2025 | 8:50 pmModified: 06 Dec 2025 | 8:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. भिलाई में दो युवक पानी की टंकी पर रील बनाने गए।
  2. जर्जर सीढ़ी टूटने से एक युवक गिरा, दूसरा फंसा रहा।
  3. SDRF और पुलिस की टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

Bhilai News भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में जर्जर पानी की टंकी के ऊपर सेल्फी लेने और रील बनाने के लिए चढ़ना दो युवकों को महंगा पड़ गया। टंकी से नीचे उतरने के दौरान जर्जर टंकी की सीढ़ी बीच से भरभराकर टूट गई और एक युवक सीधा नीचे आ गिरा, वहीं दूसरा युवक टंकी के ऊपर ही फंसा रहा। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर टंकी के ऊपर फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

रील बनाने टंकी के ऊपर चढ़े थे युवक

Bhilai News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भिलाई सेक्टर 6 स्थित पानी की टंकी का है। यहाँ अक्षत और सुमीत नामक दो युवक रील बनाने के लिए ऊपर चढ़ गए। रील बनाने के बाद दोनों युवक जब नीचे उतर रहे थे, तो जर्जर टंकी की सीढ़ी बीच से भरभराकर टूट गई। सीढ़ी से नीचे जा रहा अक्षत ऊपर से नीचे आ गिरा, वहीं दूसरा युवक सुमीत ऊपर ही फंसा रहा। सीढ़ियों के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और दोनों युवक की हालत देखकर हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक तक पहुँचने के लिए सीढ़ी लगाई, लेकिन वह छोटी पड़ गई। एसडीआरएफ के जवान इंद्रपाल यादव ने टूटी सीढ़ी पर अटकी लोहे की रेलिंग के सहारे युवक को बॉडी हार्नेस पहनाकर नीचे उतारा। सुमीत का दोस्त अक्षत बुरी तरह घायल हो गया, जिसे सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

प्रतिबंध लगाने के बाद हो रहे हादसे

Bhilai News एसडीआरएफ के हबीब खान ने बताया कि इस रेस्क्यू में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि यहां टंकी की सीढ़ियां भी लगातार गिर रही थीं और उसके बीच एसडीआरएफ के जवान ने साहस दिखाकर उसे नीचे उतारा। बता दें कि बीएसपी टाउनशिप में बरसों पहले बनी पानी की टंकियां अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी हैं। यहाँ प्रतिबंध लगाने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर ऊपर चढ़ते हैं और हादसों का शिकार होते हैं।

https://youtu.be/lXdEAhQUBLw

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भिलाई, सेक्टर 6 स्थित पुरानी पानी की टंकी में।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhilai: Two Youths Stuck on Water Tank While Making Reels, One Injured in Accident

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm