Ed Raid in Bhupesh Baghel House: ‘…यह गलतफहमी है’ ED की छापेमार कार्रवाई पर भूपेश बघेल के कार्यालय से आई प्रतिक्रिया, कही दी बड़ी बात
ED Raid in Bhupesh Baghel House: ‘…यह गलतफहमी है’ ED की छापेमार कार्रवाई पर भूपेश बघेल के कार्यालय से आई प्रतिक्रिया, कही दी बड़ी बात

RD Raid in Bhupesh Baghel House: '...यह गलतफहमी है' ED की छापेमार कार्रवाई पर भूपेश बघेल के कार्यालय से आई प्रतिक्रिया / Image Source: IBC24
- भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी
- भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया
- ईडी की कार्रवाई के दौरान करीबी लोगों के घरों पर भी छापेमारी
भिलाई: Ed Raid in Bhupesh Baghel House छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर पर आज सुबह ईडी की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि चार गाड़ियों में ईडी के अधिकारी भूपेश बघेल के भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पहुंचे हैं तो वहीं दो गाड़ियों में अधिकारियों की टीम चैतन्य बघेल के आवास पर पहुंची है। फिलहाल ताजा जानकारी के अनुसार ईडी की टीम गाड़ियों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं, ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रतिक्रिया सामने आई है।
ED Raid in Bhupesh Baghel House भूपेश बघेल के कार्यालय की ओर से लिखा गया है कि ''सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।''
सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है.
अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.
-…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 10, 2025
वहीं, भूपेश बघेल के करीबी अभिषेक सिंह और संदीप सिंह के घर भी ईडी के अधिकारियों की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि भिलाई के नेहरू नगर वेस्ट में स्थित घर पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। इसके साथ ही बिल्डर अजय चौहान के घर भी छापेमार कार्रवाई जारी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि भूपेश बघेल सहित उनके करीबियों के घर से ईडी को क्या मिलता है।
https://youtu.be/8jCCDk5z1mk
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भूपेश बघेल के कार्यालय ने कहा कि यह "गलतफहमी" है और सात वर्षों से चल रहे झूठे मामलों को अदालत ने पहले ही बर्खास्त कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि किसी षड्यंत्र के तहत कांग्रेस को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: ED Raid in Bhupesh Baghel House: Bhupesh Baghel Reaction on ED Raid in Chhattisgarh
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm