Bhilai Latest Road Accident: भिलाई में भीषण सड़क हादसा.. टर्निंग पर नहीं मुड़ी कार, सीधे खम्बे से जा टकराई, युवक-युवती की मौके पर ही मौत..
घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Two Killed in Bhilai Car Accident Video
- भिलाई में तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, प्रेमी युगल की मौके पर मौत।
- दोनों मृतक नर्सिंग स्टूडेंट थे, पार्टी से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा।
- पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू की, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
Two Killed in Bhilai Car Accident Video : दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में प्रेमी युगल की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे पोल से टकरा जाने के कारण मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसा सुबह लगभग 4 बजे अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली सड़क पर हुआ।
मृतकों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी एक युवती के रूप में हुई है। दोनों नर्सिंग स्टूडेंट थे। पुलिस के मुताबिक, पार्टी से लौटते समय कार की गति अधिक थी और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के चलते कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कैसे हुआ हादसा?
स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने जानकारी दी कि हादसा सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ। आलोक कार चला रहा था और युवती उसके साथ बैठी थी। दोनों कुरुद से मॉल रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने अवंतीबाई चौक से मुड़ने का प्रयास किया, तेज रफ्तार के चलते कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।
Two Killed in Bhilai Car Accident Video : हादसे की सूचना मिलने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत डायल 112 को फोन किया। सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।
परिजनों का बुरा हाल
घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ➡️ मृतकों की पहचान आलोक साहू (28) और एक युवती, दोनों नर्सिंग स्टूडेंट्स, के रूप में हुई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Two Killed in Bhilai Car Accident Video, High speed car collided with electric pole
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am