Assembly Elections 2026: आज EVM में कैद होगी 1849 कैंडिडेट की किस्मत, असम-केरल और पुडुचेरी की कुल 296 सीटों पर वाटिंग आज
Assembly Elections 2026: आज EVM में कैद होगी 1849 कैंडिडेट की किस्मत, असम-केरल और पुडुचेरी की कुल 296 सीटों पर वाटिंग आज
Assembly Elections 2026 | Photo Credit: IBC24
- तीनों राज्यों में कुल 1849 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं
- पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 10 लाख से अधिक है
- मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा
नई दिल्ली: Assembly Elections 2026 आज देश के 3 राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। देश के तीन राज्यों की 296 सीटों पर आज वोटिंग होगी (Assembly Elections 2026 Voting LIVE)। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। वोटिंग को लेकर मतदाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। असम, केरलम और पुडुचेरी में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस दौरान कुल 1849 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक होगी। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार मतदान करेंगे।
असम की 126 पर होगी वाटिंग (Assam Assembly Elections 2026)
आपको बता दें कि असम में आज 126 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आज 722 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। मतदान के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक ही चरण में होने वाले इस मतदान के लिए 35 जिलों में 31,940 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। चुनाव परिणाम चार मई को घोषित होंगे।
केरल की 140 सीटों पर होगी वोटिंग (Kerala Assembly Elections 2026)
वहीं केरल में भी आज 140 सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों पर कुल 883 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य के 2.71 करोड़ मतदाता वाटिंग करेंगे। इनमें 1.39 करोड़ महिला मतदाता तो 1.32 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। सुचारू रूप से मतदान के लिए 30,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान (Puducherry Assembly Elections 2026)
इसके अलावा पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान आज एक ही चरण में होगा। 30 विधानसभा सीटों वाली पुदुचेरी में कुल 294 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यहां के 9.50 लाख मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पुदुचेरी में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। यहां 4.46 लाख पुरुष मतदाता हैं। पुदुचेरी में महिला मतदाताओं की संख्या 5.03 है। सुचारू मतदान के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


