Election Results 2026 Live Updates. Image Source- ANI
नई दिल्लीः Election Results 2026 Live Updates: एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम, पुदुचेरी में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। उसके बाद ईवीएम मशीनों पर पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 293 सीटें हैं। इन सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे।पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे।वहीं असम में विधानसभा की कुल 126 विधानसभा सीटें हैं।प्रदेश की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे।तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों हैं।इन सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। केरलम की बात करें तो इस तटीय प्रदेश की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे।
Election Results 2026 Live Updates: सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है।, पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। वहीं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है। वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। तमिलनाडु में सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है। विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है। थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है। केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है। वहीं, पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है।