Keralam Election Result 2026/Image Credit: IBC24.in
Keralam Election Result 2026: नई दिल्ली: अप्रैल के महीने में एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव हुए थे। आज यानी चार मई को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम की घोषणा की जा रही है। पांच राज्यों में सबसे ज्यादा ख़ास बंगाल का चुनाव था, जहां भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने असम का अपना किला भी बरकरार रखा है। बीजेपी ने बंगाल में ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंका और पुडुचेरी में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है। (Keralam Election Result 2026) बंगाल में बीजेपी की जीत के बीच एक ऐसी खबर भी सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में ऐतिहासिक वापसी की है।
Keralam Election Result 2026: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, केरलम में कांग्रेस ने 10 साल का वनवास ख़त्म कर लिया है। केरलम में कांग्रेस ने 140 सीटों में से 63 सीटें जीती है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने केरलम चुनाव में 22 सीटें हासिल की है। इसके साथ ही एक बार फिर केरलम में कांग्रेस ने वापसी कर ली है। (Keralam Election Result 2026) वहीं मुख्यमंत्री पिनारई विजयन अपनी सीट बचाने में सफल हुए हैं। पिनारई विजयन ने अपने गृह क्षेत्र धर्मदम से 19 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली है।
इन्हे भी पढ़ें:-