Keralam Vidhan Sabha Chunav Result: इस राज्य में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस गठबंधन को इतनी सीटों पर मिली बढ़त, जानिए अन्य दलों का हाल

Ads

इस राज्य में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस गठबंधन को इतनी सीटों पर मिली बढ़त, Keralam Vidhan Sabha Chunav Result

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 08:51 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 08:51 AM IST

तिरुअंतपुरमः Keralam Vidhan Sabha Chunav Result: केरलम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। यहां वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में UDF आगे चल रही है। हालांकि अभी पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। इसके बाद EVM की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने सत्तारूढ़ एलडीएफ को पछाड़ते हुए 7 सीटों पर बढ़त बना ली है।

Keralam Vidhan Sabha Chunav Result: बता दें कि केरल के इस सियासी रण में कुल 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वर्तमान में पी। विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की ऐतिहासिक कोशिश कर रही हैं। दूसरी ओर, यूडीएफ अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने में जुटा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है। राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को हुए 78।27 फीसदी के भारी मतदान के बाद आज स्पष्ट हो जाएगा कि केरल की जनता ने किसे अपना जनादेश दिया है।