Puducherry CM Oath Ceremony : बंगाल और असम के बाद अब पुडुचेरी में होगा राजतिलक! नितिन नबीन की मौजूदगी में 5वीं बार CM बनेंगे रंगासामी

Ads

पुडुचेरी में एन. रंगासामी आज 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचने जा रहे हैं। NDA गठबंधन को 30 में से 18 सीटों के साथ बहुमत मिला है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भव्य रोड शो भी आयोजित किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 08:48 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 08:50 AM IST
HIGHLIGHTS
  • एन. रंगासामी आज 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • NDA गठबंधन को 30 में से 18 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला है।
  • शपथ ग्रहण से पहले रंगासामी और भाजपा नेताओं का भव्य रोड शो होगा।

पुडुचेरी: Puducherry CM Oath Ceremony  दक्षिण भारत की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। पुडुचेरी में एन. रंगासामी आज 5वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस भव्य समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम से पहले रंगासामी और नितिन नवीन भवय रोड शो भी करेंगे।

चुनाव परिणाम में NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन ने 30 में से 16 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। ( Nitin Naveen BJP )इस जीत में रंगासामी की पार्टी AINRC का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जिसने 75% स्ट्राइक रेट के साथ 16 में से 12 सीटें जीतीं। भाजपा ने भी 40% स्ट्राइक रेट के साथ 4 सीटें हासिल कीं। शपथ ग्रहण से पहले रंगासामी और नितिन नवीन एयरपोर्ट से लोक भवन तक एक मेगा रोड शो के जरिए अपनी ताकत दिखाएंगे।

पांच बार रह चुकें है सीएम

आपकों बता दें की 76 साल के एन. रंगासामी इससे पहले 2001 से 2006 तक और फिर 2006 से 2008 तक कांग्रेस नेता के तौर पर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऑल इंडिया NR कांग्रेस की स्थापना के बाद, उन्होंने 2011 से 2016 तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया और बाद में 2021 से 2026 तक AINRC-BJP गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया।

Puducherry Election Results 2026 NDA को 18 MLA का समर्थन प्राप्त है

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में, रंगासामी थट्टांचवडी और मंगलम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए थे। इससे पहले शुक्रवार को, रंगासामी ने उपराज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने सरकार बनाने की अनुमति मांगते हुए चुने हुए विधायकों के समर्थन पत्र भी सौंपे हैं। 30 सदस्यों वाली विधानसभा में NDA को 18 MLA का समर्थन प्राप्त है, जो बहुमत के आंकड़े से दो ज़्यादा है।

इन्हें भी पढ़ें:-