Korba Thana Prabhari Transfer Order 2026 || Image- IBC24 NEWS Archive
कोरबा: छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने जिले की पुलिसिंग को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने और अफसर व कर्मचारियों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। (Korba Thana Prabhari Transfer Order 2026) इसी कड़ी में उर्जाधानी कोरबा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल सामने आया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के चार थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के कटघोरा, दीपका, करतला और लेमरू के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका बनाया गया है। वहीं निरीक्षक गणेश राम यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला तथा निरीक्षक लोकनाथ यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी लेमरू की जिम्मेदारी दी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसके अलावा उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका से थाना प्रभारी कटघोरा और उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से थाना कटघोरा भेजा गया है। (Korba Thana Prabhari Transfer Order 2026) सउनि चन्द्रपाल खाण्डे को थाना प्रभारी करतला से थाना कटघोरा पदस्थ किया गया है। सउनि भानु प्रताप कुर्रे को थाना अजाक से थाना पाली भेजा गया है। वहीं सउनि महिपाल सिंह के संबंध में स्थानांतरण आदेश को संशोधित करते हुए उन्हें थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।
टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर
कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव
सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया
दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल
कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की