महाराष्ट्र में 105 दिवसीय अभियान के दौरान 1.25 लाख ऑटो और टैक्सी चालकों ने सीखी मराठी

Ads

महाराष्ट्र में 105 दिवसीय अभियान के दौरान 1.25 लाख ऑटो और टैक्सी चालकों ने सीखी मराठी

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 01:03 AM IST

ठाणे, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय संगठनों के संयुक्त 105 दिवसीय अभियान के तहत करीब 1.25 लाख ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों ने मराठी भाषा का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर कार्यक्रम पूरा किया।

शिंदे ने ठाणे में आयोजित अभियान के समापन समारोह में गैर-मराठी पृष्ठभूमि वाले सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि मराठी प्रेम और सम्मान से अपनाई जाने वाली भाषा है, किसी पर थोपी जाने वाली भाषा नहीं।

‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी भाषा पाठ्यक्रम अभियान’ महाराष्ट्र परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्थान, मुंबई मराठी साहित्य संघ और कोंकण मराठी साहित्य परिषद ने संयुक्त रूप से चलाया।

भाषा खारी वैभव

वैभव