Today Vidhan Sabha Election Result 2026 || Image- IBC24 News File
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है और कहा कि राहुल गांधी इंडिया गठबंधन को संभालने में नाकाम साबित हुए हैं, (Today Vidhan Sabha Election Result 2026) जिसके कारण इस गठबंधन का अब कोई भविष्य नहीं है।
शहजाद पूनावाला ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश में लगातार 12 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद नए राज्यों में भाजपा की सरकारें बन रही हैं। भाजपा का वोट शेयर बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से लोगों का भाजपा पर भरोसा और भी मज़बूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव का सबसे बड़ा नतीजा यह है कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से टूट गया है और खत्म हो गया है। राहुल गांधी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने में नाकाम साबित हुए हैं। पूरे चुनाव के दौरान यह साफ दिखा कि राहुल गाँधी इंडिया गठबंधन को संभालने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, और राहुल गांधी छुट्टियां मनाने के लिए फिर से विदेश चले गए हैं। गठबंधन के साथियों के बीच कोई तालमेल नहीं था। अब देश में इंडिया गठबंधन जैसी कोई चीज़ बची ही नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा “इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। अलविदा इंडिया गठबंधन।”
यहां का मुकाबला सबसे दिलचस्प है। (Today Vidhan Sabha Election Result 2026) अधिकतर सर्वे टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। कुछ पोल्स (जैसे P-MARQ) बीजेपी को 150-175 सीटों के साथ बढ़त दे रहे हैं, तो कई सर्वे हंग असेंबली की संभावना जता रहे हैं, जहां मामूली वोट स्विंग से नतीजे बदल सकते हैं।
यहां डीएमके का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन एक्टर विजय की पार्टी ‘टीवीके’ (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने एंट्री मारकर खेल बिगाड़ दिया है। (West Bengal Election Violence Video) एक्सिस माय इंडिया जैसे सर्वे तो विजय की पार्टी को 120 सीटों तक दिखा रहे हैं, जो स्टालिन के लिए बड़ी चिंता बन सकता है।
यहां ज्यादातर एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साफ बढ़त दिखा रहे हैं, जहां पार्टी 85–100 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बना सकती है।
पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने के पूरे चांस हैं।
यहां मुकाबला ‘नेक-टू-नेक’ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF को हल्का सा फायदा (70-75 सीटें) मिलता दिख रहा है, लेकिन वामपंथी गठबंधन (LDF) भी कड़ी टक्कर दे रहा है।
कर्नाटक की दो सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। (Today Vidhan Sabha Election Result 2026) महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ये 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं।
इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हो गया था।इस सीट से उपचुनाव में महाराष्ट्र की डिप्टी CM और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया, लेकिन 22 निर्दलीय मैदान में हैं।
अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण
उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी