LIVE NOW
Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live : बंगाल में दीदी को लगा बड़ा झटका, राज्य के साथ-साथ भवानीपुर सीट भी हारी दीदी, 15 हजार से ज्यादा वोटों से सुवेंदु अधिकारी ने दर्ज की जीत

Ads

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live : बंगाल में दीदी को लगा बड़ा झटका, राज्य के साथ-साथ भवानीपुर सीट भी हारी दीदी, 15 हजार से ज्यादा वोटों से सुवेंदु अधिकारी ने दर्ज की जीत

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 06:24 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 11:51 PM IST

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live

The liveblog has ended.

नई दिल्ली : देश में आज जनादेश का दिन है, आज एक केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम (Assembly Elections Result 2026) जारी हो रहे हैं। वोटों की गिनती के साथ अब रुझान आने भी शुरु हो चुके हैं, लेकिन सबकी निगाहें पश्विम बंगाल विधानसभा चुनाव में टिकी हुई है। क्योंकि यहां ताजा रुझानों के अनुसार, 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो रहा है। यहां बीजेपी लीड करते नजर आ रही है। इसी बीच आज पीएम मोदी दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं और जनता को संबोधित कर रहे हैं।

बता दें​ कि बंगाल और असम में बीजेपी और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है बीजेपी कार्यकर्ता ‘मोदी जी को जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बीजेपी हेडक्वार्टर में मौजूद है। साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय में पहुंचे हैं।

नई दिल्ली: Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live  आज जनादेश का दिन है। एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में (Assembly Elections Result 2026) नतीजों की घड़ी आ गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और इसके साथ ही अब रुझान आना शुरू हो गए हैं। इन नतीजों से आज यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और किसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बार चुनाव आयोग ने अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र सिस्टम लागू की है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन पर भी कड़ी रोक रहेगी, केवल रिटर्निंग अधिकारी और पर्यवेक्षकों को अनुमति होगी।

यहां देखें LIVE

इन्हें भी पढ़ें:-

The liveblog has ended.