UP IAS Transfer: बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई अफसरों के विभागों में बदलाव, एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर

बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई अफसरों के विभागों में बदलाव, District Magistrates transferred in Uttar Pradesh

UP IAS Transfer: बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई अफसरों के विभागों में बदलाव, एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर

IAS and IPS Transfer Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 4, 2026 / 12:13 am IST
Published Date: May 4, 2026 12:13 am IST

लखनऊ: UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। रविवार को जारी सूची के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारियों (कलेक्टर) को बदला गया है, वहीं कई अधिकारियों के विभागों में भी परिवर्तन किया गया है।

UP IAS Transfer: जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस रिंकू राही को राजस्व परिषद से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता लाने का प्रयास किया गया है।

संभल जिले में बड़ा बदलाव करते हुए वहां के जिलाधिकारी को बदला गया है। राजेंद्र पेंसिया को अब मुरादाबाद जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं अंकित खंडेलवाव को संभल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावामधु सूदन हुल्गी को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। देवरिया, मुरादाबाद और संभल सहित कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।