West Bengal Election Result 2026: ‘यह एक सोची-समझी चाल है’, चुनाव में संभावित हार देखकर बौखलाई ममता! बीजेपी पर लगाए ये सनसनीखेज आरोप
West Bengal Election Result 2026: 'यह एक सोची-समझी चाल है', चुनाव में संभावित हार देखकर बौखलाई ममता! बीजेपी पर लगाए ये सनसनीखेज आरोप
West Bengal Election Result 2026 | Photo Credit: @MamataOfficial
- शुरुआती रुझानों में भाजपा 193 सीटों पर आगे
- ममता बनर्जी ने गिनती रोकने और गड़बड़ी के आरोप लगाए
- अब तक केवल 13% वोटों की गिनती पूरी हुई
नई दिल्ली: West Bengal Election Result 2026 देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी किये जा रहे है। बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। (BJP Winning West Bengal Assembly Election) फ़िलहाल ताजा रुझानों में भाजपा 193 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीएमसी महज 96 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं दूसरी ओर चुनाव के नतीजों के बीच सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी चाल है।
West Bengal Election Result 2026 Live मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक सोची-समझी चाल है, ताकि शुरुआती राउंड में BJP को आगे दिखाया जा सके। ममता बनर्जी का दावा है कि कई जगहों पर वोटों की गिनती रोक दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करके तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और पार्टी दफ्तरों में तोड़फोड़ की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वोटों में गड़बड़ी के लिए SIR का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं और माहौल पूरी तरह राजनीतिक गतिविधियों से भरा हुआ है। ममता बनर्जी के मुताबिक, उनकी पार्टी करीब 70 से 100 सीटों पर आगे चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक केवल लगभग 13% वोटों की ही गिनती हुई है और चुनाव आयोग (EC) जानबूझकर गिनती की रफ्तार धीमी कर रहा है। अंत में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि वे निराश न हों, क्योंकि जीत उनकी ही होगी। उनका कहना है कि शाम तक सभी राउंड की गिनती पूरी हो जाएगी और तस्वीर साफ हो जाएगी।
জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- GT vs PBKS Match Highlights: गुजरात ने रोका पंजाब विजय रथ, शुभमन की सेना ने इतने विकेट से जीता मैच, साई सुदर्शन ने खेली तूफानी पारी
- IPL Match Raipur : छत्तीसगढ़ के ये छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच, साय सरकार का बड़ा फैसला
- UP IAS Transfer: बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई अफसरों के विभागों में बदलाव, एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर

Facebook


