Rajgarh Road Accident News: एक श्रद्धालु की मौत, महिला समेत 9 घायल, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौटते समय हुआ भीषण हादसा

Rajgarh Road Accident News: माँ बगलामुखी के दर्शन कर रायसेन लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गादिया स्कूल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

Rajgarh Road Accident News: एक श्रद्धालु की मौत, महिला समेत 9 घायल, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौटते समय हुआ भीषण हादसा

Rajgarh Road Accident News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 3, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: May 3, 2026 3:23 pm IST

Rajgarh Road Accident News: राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नेशनल हाईवे-46 पर आज आस्था के सफर का अंत बेहद दर्दनाक रहा। आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी के दर्शन कर रायसेन लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गादिया स्कूल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, (Rajgarh Road Accident News) जबकि 10 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में 8 माह का मासूम बच्चा और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। फिलहाल दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार ब्यावरा और नरसिंहगढ़ के बीच एनएच-46 पर आज चीख-पुकार मच गई। रायसेन का एक परिवार मां बगलामुखी के दर्शन कर अपनी कार से वापस लौट रहा था, तभी गादिया स्कूल के समीप उनकी कार बेकाबू होकर सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (Rajgarh Road Accident News)  घायलों को तत्काल नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ 8 महीने के मासूम और महिलाओं का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने दो घायलों—चंद्रेश प्रताप और भीम सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.