Mahasamund Suicide Case: मुकम्मल न हुआ इश्क तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये खौफनाक कदम… लव स्टोरी का दुखद अंत
Mahasamund Suicide Case: मुकम्मल न हुआ इश्क तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये खौफनाक कदम... लव स्टोरी का दुखद अंत
Mahasamund Suicide Case/Photo Credit: IBC24
- सरायपाली क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या
- मृतक युवक और नाबालिग युवती एक ही गांव के निवासी थे
- पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की
Mahasamund Suicide Case: महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित शिशुपाल पर्वत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत छलांग लगाकर जान (Mahasamund Suicide Case) दे दी। मृतकों की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव और एक नाबालिग युवती के रूप में हुई है। बलोदा थाना क्षेत्र का मामला।
क्यों उठाया ये खौफनाक कदम (Mahasamund Lover Suicide Case)
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बलोदा थाना क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि मृतक युवक- युवती एक ही गांव के रहने वाले है, आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम (Mahasamund Suicide Case) उठाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
कवर्धा में फांसी पर लटके मिले प्रेमी जोड़े (Mahasamund Lover Suicide Case)
आपको बता दें कि बीते 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भी एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या (Mahasamund Suicide Case) कर ली थी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पांडातराई थाना के जंगलपुर इलाके का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके ही घर के अंदर फांसी पर लटकते हुए मिले थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि, युवक और युवती दोनों ही पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर आपस में शादी कर ली थी और तीन साल से एक साथ रह रहे थे। वहीं अचानक दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें
- Aam Panna Benefits : लू से बचना है? तो रोज पिएं आम पन्ना, शरीर में होंगे ये 8 जादुई बदलाव
- Sakti Suicide News : किराए के मकान में युवक की संदिग्ध मौत | मौत का कारण अज्ञात, जांच में जुटी Police
- Prasar Bharati New Chairman : इस मशहूर गीतकार को सरकार ने सौंपी प्रसार भारती की कमान, बनाए गए नए चेयरमैन, अश्विनी वैष्णव ने दी बधाई
- Vivo T5 Pro 5G Discount Offer: Vivo का नया 5G फोन, 9020 mAh बैटरी के साथ यहां मिल रहा डिस्काउंट का मौका, जानिए क्या है ऑफर!
- Mahasamund Manuscripts : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला 300 साल पुराना खजाना! जंगलों में छिपी दुर्लभ पांडुलिपियां, अब ऐप से होंगी डिजिटल

Facebook


