PM Modi On West Bengal Result : बंगाल-असम रिजल्ट के बाद BJP में जश्न! कोचनो धोती में पार्टी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, बोले-‘आज का दिन अभूतपूर्व’

पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इसे ऐतिहासिक दिन बताया।

PM Modi On West Bengal Result : बंगाल-असम रिजल्ट के बाद BJP में जश्न! कोचनो धोती में पार्टी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, बोले-‘आज का दिन अभूतपूर्व’

PM Modi On West Bengal Result / Image Source : X

Modified Date: May 4, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: May 4, 2026 8:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल और असम में भाजपा की बड़ी जीत, 200+ सीटों का आंकड़ा पार
  • पीएम मोदी बंगाली धोती पहनकर पहुंचे भाजपा मुख्यालय
  • कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत को बताया ‘ऐतिहासिक’

नई दिल्ली: West Bengal Election 2026 सोमवार को असम और पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत दर्ज करते हुए चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी 200 से अधिक सीटों पर जीत की ओर है, जबकि टीएमसी (TMC) 90 सीटों से भी कम पर सिमट गई है। बंगाल की राजनीति में यह एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके बाद दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में एक खास नज़ारा देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक बंगाली धोती पहनकर पहुँचे। भाजपा ने राज्य में 200 से अधिक सीटें जीतकर 15 साल पुराने ममता बनर्जी के शासन को खत्म कर दिया है, जिससे पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु की जनता को नमन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा, “जब सालों की मेहनत रंग लाती है और साधना सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो मैं आज देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।” उन्होंने बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु की जनता को नमन किया और कहा कि यह दिन भारत के लोकतंत्र और देश के उज्ज्वल भविष्य पर भरोसे का दिन है।

PM Modi On West Bengal Result छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया

मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहले विधानसभा चुनाव थे। इन चुनाव में पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वह मार्गदर्शन इस जीत में बहुमूल्य रहा है। आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देश भर के भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।”

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..