Assembly Elections Result 2026: जीत के बाद जश्न मनाने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, ढोल-नगाड़ों से गूंजा दफ्तर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें LIVE

Assembly Elections Result 2026: जीत के बाद जश्न मनाने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, ढोल-नगाड़ों से गूंजा दफ्तर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें LIVE

Assembly Elections Result 2026: जीत के बाद जश्न मनाने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, ढोल-नगाड़ों से गूंजा दफ्तर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें LIVE

Assembly Elections Result 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: May 4, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: May 4, 2026 6:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और जनता को संबोधित किया
  • सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया
  • शुरुआती रुझानों में भाजपा लीड करती नजर आ रही है

नई दिल्ली: Assembly Elections Result 2026 देश में आज जनादेश का दिन है, आज एक केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम (Assembly Elections Result 2026) जारी हो रहे हैं। वोटों की गिनती के साथ अब लगातार रुझान आ रहे हैं, लेकिन सबकी निगाहें पश्विम बंगाल विधानसभा चुनाव में टिकी हुई है। क्योंकि यहां ताजा रुझानों के अनुसार, 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो रहा है। यहां बीजेपी लीड कर रही है। इसी बीच बंगाल और असम में बीजेपी और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं।

भाजपा मुख्यालय में जश्न

BJP Headquarters LIVE बता दें​ कि बंगाल और असम में बीजेपी और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है बीजेपी कार्यकर्ता ‘मोदी जी को जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बीजेपी हेडक्वार्टर में मौजूद है। साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय में पहुंच हुए हैं।

बीजेपी कार्यालय पहुचंने से पहले पीएम मोदी ने किया पोस्ट

बीजेपी कार्यालय पहुचंने से पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएँगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की सुशासन की राजनीति सफल रही है। मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूँ। जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.