Bengal Assembly Elections Result Update: ‘अब पूरा होगा विकास का वादा’, बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर गदगद हुए मंत्री शाह, कहा- ‘बंगाल ने मोदी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है’

Bengal Assembly Elections Result Update: 'अब पूरा होगा विकास का वादा', बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर गदगद हुए मंत्री शाह, कहा- 'बंगाल ने मोदी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है'

Bengal Assembly Elections Result Update: ‘अब पूरा होगा विकास का वादा’, बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर गदगद हुए मंत्री शाह, कहा- ‘बंगाल ने मोदी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है’

Bengal Assembly Elections Result Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 5, 2026 / 07:06 am IST
Published Date: May 5, 2026 7:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने पहली बार बंगाल में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया
  • अमित शाह ने जीत को मोदी नेतृत्व और जनता की इच्छा का परिणाम बताया
  • टीएमसी की 15 साल पुरानी सत्ता को बड़ा झटका लगा

नई दिल्ली: Bengal Assembly Elections Result Update बंगाल की राजनीति में इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है ( (Assembly Elections Result 2026))। विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। राज्य में पहली बार बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है। बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी ​जीत पर हर तरफ जश्न का माहौल है। इसी बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की बड़ी जीत पर कहा कि लोगों ने घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने इस जनादेश को जनता की स्पष्ट इच्छा बताया।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनादेश का मुख्य आधार बताया

Bengal Assembly Elections Result Update मंत्री शाह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियाँ कभी भूल नहीं पाएँगी। बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे।’

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और ‘सोनार बांग्ला’ के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी।’

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी देखने को मिली है। पार्टी डबल सेंचुरी बनाते हुए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। वहीं, 15 सालों से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की टीएमसी महज 80 से कम सीटों पर सिमट गई।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।