Tamil Nadu Election Results 2026 : थलापति ने फतह किया तमिलनाडु! राज्य में शुरू होने जा रहा ‘विजय’ युग, TVK ने तोड़ा सालों पुराना सियासी समीकरण

तमिलनाडु चुनाव 2026 में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने 107 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। DMK तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जिससे राज्य की राजनीति बदल गई है।

Tamil Nadu Election Results 2026 : थलापति ने फतह किया तमिलनाडु! राज्य में शुरू होने जा रहा ‘विजय’ युग, TVK ने तोड़ा  सालों पुराना सियासी समीकरण

Tamil Nadu Election Results 2026

Modified Date: May 5, 2026 / 12:42 am IST
Published Date: May 5, 2026 12:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • TVK ने 234 में से 107 सीटें जीतकर इतिहास रचा
  • अभिनेता विजय की पार्टी बनी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत
  • DMK को बड़ा झटका, तीसरे स्थान पर खिसकी

चेन्नई : Tamil Nadu Election Results 2026 सोमवार को घोषित हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने देश की राजनीतिक दिशा को एक नई और महत्वपूर्ण दिशा दी है। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन (INC) ने शानदार वापसी की है। इन परिणामों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा तमिलनाडु की हो रही है, जहाँ के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने अपने दमदार प्रदर्शन से राज्य की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं।

TVK ने 234 में से 107 सीटों पर जीत हासिल

Tamil Nadu Election Results 2026  , TVK ने 234 विधानसभा सीटों में से 107 सीटों पर जीत हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस शानदार जीत ने राज्य की पारंपरिक राजनीति को हिलाकर रख दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि विजय की पार्टी का यह उदय प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है, जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

विजय की पार्टी ने रचा इतिहास

आपको बता दें की तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों सबको चौंका दिया है। एक्टर विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। Tamil Nadu Election Results 2026  डीएमके को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है और वह तीसरे नंबर की पार्टी बनती हुई नजर आ रही है। नॉर्थ चेन्नई की रॉयपुरम सीट पर एक्टर विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार और पेशे से ऑटो ड्राइवर विजय धामु ने बड़े-बड़े दिग्गजों को हराकर सबको हैरान कर दिया है।

पार्टी लीडिंग (Leading) जीत (Won)
TVK 0 107
DMK 1 59
ADMK 0 47
INC 0 5
PMK 0 4

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.