PM Modi Letter to Bengal : ‘भय बहुत हुआ, अब भाजपा चाहिए’.. मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी का खुला पत्र, बंगाल की जनता से किया ये वादा

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक भावुक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने चुनावी रैलियों को ‘तीर्थ यात्रा’ जैसा अनुभव बताते हुए बदलाव और भरोसे का संदेश दिया।

PM Modi Letter to Bengal : ‘भय बहुत हुआ, अब भाजपा चाहिए’.. मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी का खुला पत्र, बंगाल की जनता से किया ये वादा

PM Modi Letter to Bengal / Image Source : file

Modified Date: April 27, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: April 27, 2026 9:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • PM मोदी ने बंगाल के नाम लिखा भावुक पत्र
  • चुनावी रैलियों को बताया ‘तीर्थ यात्रा’ जैसा अनुभव
  • “भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए” नारे के साथ बड़ा संदेश

नई दिल्ली : PM Modi Letter to Bengal  पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के अपने परिवारजनों के नाम एक विस्तृत पत्र साझा किया है। इसमें उन्होंने चुनावी रैलियों और रोड शो के अपने अनुभवों को किसी आध्यात्मिक यात्रा की तरह बताया है। पीएम ने पत्र में स्पष्ट संदेश दिया है कि बंगाल अब भय से मुक्त होकर भरोसे की ओर बढ़ना चाहता है।

भीषण गर्मी और अनगिनत रैलियों के बावजूद भी नहीं हुई थकन

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा कि भीषण गर्मी और अनगिनत रैलियों के बावजूद उन्हें जरा भी थकान महसूस नहीं हुई, क्योंकि बंगाल की जनता और माँ काली के भक्तों के बीच जाने से उन्हें निरंतर नई ऊर्जा मिलती रही। West Bengal Election 2026 उन्होंने इन रैलियों की तुलना ‘तीर्थ यात्रा’ से की है। उन्होंने जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय की अपनी आध्यात्मिक अनुभूति का भी जिक्र किया और कहा कि इस चुनाव में भी उन्हें वैसी ही अनुभूति हुई है।

“भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए”

पीएम मोदी ने बंगाल के युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि राज्य का हर नागरिक अब परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने नारा दिया “भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए।” प्रधानमंत्री ने बंगाल की सुरक्षा और सेवा को अपना दायित्व बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे।

बीजेपी के मुख्यमंत्री पर बड़ा दावा

पत्र के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में प्रधानमंत्री ने बंगाल में बीजेपी की जीत का बड़ा दावा किया। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द सभी मिलकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का उत्सव मनाएंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि “हम सभी मिलकर, बंगाल को विकसित बनाएंगे।”

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.