Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election LIVE Updates: दतिया में भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला, तो बांकीपुर में प्रशांत किशोर चल रहे आगे, उपचुनाव के परिणाम से पहले बड़े उलटफेर के संकेत
Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election LIVE Updates: दतिया में भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला, तो बांकीपुर में प्रशांत किशोर चल रहे आगे, उपचुनाव के परिणाम से पहले बड़े उलटफेर के संकेत
Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election LIVE Updates: दतिया में भाजपा कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला, तो बांकीपुर में प्रशांत किशोर चल रहे आगे, उपचुनाव के परिणाम से पहले बड़े उलटफेर के संकेत / Image: AI Generated
- मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात उपचुनाव की मतगणना जारी
- दतिया सीट पर भाजपा के आशुतोष तिवारी शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं
- बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर आगे
दतिया: Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election LIVE Updates: देश के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात में हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। आज सुबह से ही बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। तीनों सीट से सामने आए शुरुआती रूझान में प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बात करें दतिया सीट की तो यहां भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारीतीसे राउंड की गिनती के बाद 1398 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बिहार के बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।
Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election LIVE Updates: मिली जानकारी के अनुसार दतिया विधानसभा सीट में तीन राउंड की गिनती हो चुकी है, जिसके बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 12515 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 12376 वोट मिले हैं। हालांकि दूसरे और तीसरे राउंड में कांग्रेस को बढ़त मिली है, लेकिन घनश्याम सिंह अभी भी 139 मतों से पीछे चल रहे हैं। फिलहाल तो मुकाबला कांटे का लग रहा है। आगे देखने वाली बात होगी कि कौन मैदान मारता है?
वहीं, बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दबदबा जारी है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा नेता नीरज सिन्हा 1162 मतों से पिछड़ गए हैं। जबकि, किशोर 5 हजार से ज्यादा मत हासिल कर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरे चक्र की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 3795 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा ने 2634 मत प्राप्त किये है। राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 664 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।
दतिया में दांव पर भाजपा की साख
मुख्य मुकाबला भाजपा नेता आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। जबकि, आजाद समाज पार्टी ने दामोदर सिंह यादव को मैदान में उतारा है। ऐसे में संभावनाएं हैं कि एमपी की इस सीट पर रण त्रिकोणीय हो सकता है। इनके अलावा 18 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।
बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे टक्कर
बिहार की इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा के बीच माना जा रहा है। जबकि, राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता समेत कुल 23 अन्य दावेदार भी मैदान में हैं।
मांजलपुर में सीट बचाने में जुटी भाजपा
मांजलपुर- भाजपा ने यहां सीट बचाने के लिए वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर दांव खेला है।.
ये भी पढ़ें
- Datia News: रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक को पार्टी से किया बाहर, लगे थे ये गंभीर आरोप
- Vande Bharat: दतिया उपचुनाव का ‘दंगल’.. किसका मंगल? मतगणना का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानिए भाजपा या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी?
- Sawan Somvar 2026: यूपी के शिव मंदिरों में कल उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, योगी सरकार ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए की भव्य तैयारी, हजारों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Facebook


