PM Modi Letter to Bengal / Image Source : file
नई दिल्ली : PM Modi Letter to Bengal पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के अपने परिवारजनों के नाम एक विस्तृत पत्र साझा किया है। इसमें उन्होंने चुनावी रैलियों और रोड शो के अपने अनुभवों को किसी आध्यात्मिक यात्रा की तरह बताया है। पीएम ने पत्र में स्पष्ट संदेश दिया है कि बंगाल अब भय से मुक्त होकर भरोसे की ओर बढ़ना चाहता है।
प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा कि भीषण गर्मी और अनगिनत रैलियों के बावजूद उन्हें जरा भी थकान महसूस नहीं हुई, क्योंकि बंगाल की जनता और माँ काली के भक्तों के बीच जाने से उन्हें निरंतर नई ऊर्जा मिलती रही। West Bengal Election 2026 उन्होंने इन रैलियों की तुलना ‘तीर्थ यात्रा’ से की है। उन्होंने जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय की अपनी आध्यात्मिक अनुभूति का भी जिक्र किया और कहा कि इस चुनाव में भी उन्हें वैसी ही अनुभूति हुई है।
पीएम मोदी ने बंगाल के युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि राज्य का हर नागरिक अब परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने नारा दिया “भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए।” प्रधानमंत्री ने बंगाल की सुरक्षा और सेवा को अपना दायित्व बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे।
पत्र के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में प्रधानमंत्री ने बंगाल में बीजेपी की जीत का बड़ा दावा किया। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द सभी मिलकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का उत्सव मनाएंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि “हम सभी मिलकर, बंगाल को विकसित बनाएंगे।”
पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके… pic.twitter.com/IKH447nWn2
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026