(PM Kisan 23rd Installment/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan 23rd Installment) जारी करेंगे। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित होगा। इस दौरान देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। यह योजना के इतिहास की सबसे बड़ी किस्तों में से एक मानी जा रही है।
इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को 2,000 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए दी जाएगी। सरकार किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये तीन किस्तों में देती है। इस बार की किस्त किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। कार्यक्रम के दौरान कुछ अन्य केंद्रीय योजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास भी किया जाएगा।
सरकार ने साफ किया है कि उन किसानों को इस बार की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। जिन किसानों ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है या भूमि रिकॉर्ड सत्यापित नहीं हैं उनके खाते में पैसा नहीं आएगा। इसके अलावा एक ही परिवार के एक से अधिक लोगों द्वारा लाभ लेने के मामलों की भी जांच चल रही है।
किसान अपनी ई-केवाईसी PM-KISAN पोर्टल पर OTP के जरिए या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक तरीके से पूरी कर सकते हैं। लाभार्थी ‘Know Your Status’ विकल्प के जरिए अपनी किस्त की स्थिति भी देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP की जरूरत होती है। अगर स्टेटस में ‘Under Verification’ या ‘Withheld’ दिखे तो तुरंत दस्तावेज अपडेट कराने चाहिए।
पीएम-किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है जो तीन किस्तों में मिलती है। इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। पश्चिम बंगाल से 23वीं किस्त जारी करना राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे सरकार का लक्ष्य किसानों तक सीधी पहुंच और मजबूत करना है।