Nandigram Election Result 2026 : सुवेंदु अधिकारी बने ‘गेमचेंजर’, भवानीपुर के बाद इस हॉट सीट पर लहराया जीत का परचम, बंगाल में BJP रच रही इतिहास

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराकर बड़ा उलटफेर किया और नंदीग्राम में भी जीत दर्ज कर भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त दिलाई।

Nandigram Election Result 2026  : सुवेंदु अधिकारी बने ‘गेमचेंजर’, भवानीपुर के बाद इस हॉट सीट पर लहराया जीत का परचम, बंगाल में BJP रच रही इतिहास

Nandigram Election Result 2026 / Image Source : IBC24

Modified Date: May 4, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: May 4, 2026 10:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भवानीपुर में ममता बनर्जी को 15105 वोटों से हार
  • नंदीग्राम में भी सुवेंदु अधिकारी की बड़ी जीत
  • दोनों हाई-प्रोफाइल सीटों पर भाजपा का दबदबा

कोलकाता : Nandigram Election Result 2026  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके हैं। जहाँ सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी थीं, वहीं भाजपा ने यहाँ प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। भाजपा अब राज्य में अपनी पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। भवानीपुर में बड़ा उलटफेर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पटकनी देने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने दूसरी हॉट सीट नंदीग्राम में भी कमल खिला दिया है। उन्होंने TMC के पवित्र कर को 9665 वोटों से हराकर प्रचंड बहुमंत हासिल की है। दोनों ही हाई-प्रोफाइल सीटों पर सुवेंदु अधिकारी की प्रचंड बहुमंत से कमल खिलाया है।

भवानीपुर में 15105 से हासिल की दर्ज

आपकों बता दें की आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। जहाँ सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी थीं, वहीं भाजपा ने यहाँ प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। West Bengal Election 2026, भाजपा अब राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने जा रही है। इस बड़े राजनीतिक उलटफेर में सबसे चौंकाने वाली खबर भवानीपुर सीट से आई है, जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट नहीं बचा पाई। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें भवानीपुर से करारी शिकस्त दी है। अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15105 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है।

Assembly Election Results 2026, 2021 में भी मिली थी हार

भवानीपुर सीट, जिसे लंबे समय से ममता बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता था, का भाजपा के पक्ष में जाना राज्य के बदलते सियासी समीकरणों का बड़ा प्रमाण है। यह परिणाम न केवल तृणमूल कांग्रेस के लिए एक जोरदार झटका है, बल्कि सुवेंदु अधिकारी की जायंट किलर के रूप में उभरती छवि और भाजपा की आक्रामक रणनीति की एक बड़ी जीत मानी जा रही है। 2021 के कड़े मुकाबले की याद दिलाते हुए, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें भवानीपुर से करारी शिकस्त दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..