Suvendu Adhikari Big Statement: “ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी था”.. BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने आखिर क्यों कही ये बात?.. जानें वजह

Suvendu Adhikari Big Statement on Mamata Banerjee: सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया, कहा बदलाव के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी।

Suvendu Adhikari Big Statement: “ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी था”.. BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने आखिर क्यों कही ये बात?.. जानें वजह
Modified Date: May 5, 2026 / 07:33 am IST
Published Date: May 5, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराया
  • जीत को बताया “हिंदुत्व और बदलाव की जीत”
  • पीएम मोदी ने कहा बदले नहीं, विकास पर ध्यान दें

कोलकाता: 4 मई सोमवार को जारी हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। (Suvendu Adhikari Big Statement) परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने अपनी जीत को जनता और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत बताया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण था और ममता बनर्जी को हराना जरूरी था। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग समुदायों के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। अधिकारी ने अपनी इस जीत को उन्होंने “हिंदुत्व की जीत” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य दलों के कई वोटरों ने भी उन्हें समर्थन दिया।

बड़े नेताओं ने दी बधाई, की जीत की सराहना

इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए इसे बदलाव का जनादेश बताया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि यह परिणाम राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ है।

बदला नहीं, बदलाव पर हो ध्यान : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत के बाद कहा कि अब ध्यान प्रतिशोध पर नहीं बल्कि विकास और बदलाव पर होना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे हिंसा को खत्म करें और लोकतंत्र को मजबूत करें। (Suvendu Adhikari Big Statement) उन्होंने यह भी कहा कि इस बार चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे। पूरे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटें जीतकर सरकार बनाई, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस तरह राज्य में लंबे समय से चला आ रहा तृणमूल कांग्रेस का वर्चस्व खत्म हो गया है।

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown