Today Assembly Election Result Live || Image- IANS File
कोलकाता: चार राज्यों के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी मतगणना जारी है। (Today Assembly Election Result Live) ताजा रुझानों के मुताबिक़ पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रूझान के मुताबिक़ 178 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी ममता की पार्टी 107 सीटों पर आगे है।
इस बीच क़ानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने अपने आदेश में कहा हैं कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को देखते हुए, जिसके पूरे दिन चलने की उम्मीद है, और कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए, यह सूचित किया जाता है कि 4 मई, 2026 को चुनाव परिणामों के संबंध में कोई भी विजय जुलूस, रैली या सार्वजनिक उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने अपने आदेश में कहा है कि, “यह प्रतिबंध सभी राजनीतिक दलों या समूहों पर समान रूप से लागू होगा। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यदि कोई विजय जुलूस निकाला जाता है, तो वह 5 मई, 2026 या उसके बाद संबंधित पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही निकाला जा सकता है। ऐसे सभी अनुमत जुलूसों को प्रचलित नियमों और दिशानिर्देशों तथा अनुमति में निर्धारित शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा।
In view of the counting process of the General Election to the West Bengal Legislative Assembly, which is expected to continue throughout the day to complete the entire process of counting, and in order to maintain public order, peace, and tranquility within the jurisdiction of… pic.twitter.com/d3XC3nJmil
— ANI (@ANI) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपनी निकटम प्रतिद्ववंदी सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है। अब तक के रूझानों में विधानसभा की 293 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 178 सीटों पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 107 सीटों पर बढत बनाई हुई है। 6 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना हो रही है। (Today Assembly Election Result Live) फल्ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्य में इस महीने की 21 तारीख को दोबारा वोटिंग होगी और मतगणना 24 मई को की जाएगी।
बता दें कि, आज आने वाले नतीजों से 824 सीटों का भविष्य तय होगा और साथ ही यह भी साफ होगा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति किस दिशा में जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी राज्यों में एक साथ काउंटिंग शुरू होगी। सुबह के पहले 1–2 घंटे में शुरुआती रुझान आने लगेंगे और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जाएगी। शाम होते-होते यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी। वैसे तो शाम तक ज्यादातर सीटों के नतीजे सामने आ जाते हैं, लेकिन कुछ सीटों पर गिनती लंबी भी चल सकती है। एग्जिट पोल्स के आंकड़े इस बार काफी हैरान करने वाले हैं। किसी एक पार्टी की लहर के बजाय, हर राज्य की अपनी अलग कहानी दिख रही है।
यहां का मुकाबला सबसे दिलचस्प है। (Today Assembly Election Result Live) अधिकतर सर्वे टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। कुछ पोल्स (जैसे P-MARQ) बीजेपी को 150-175 सीटों के साथ बढ़त दे रहे हैं, तो कई सर्वे हंग असेंबली की संभावना जता रहे हैं, जहां मामूली वोट स्विंग से नतीजे बदल सकते हैं।
यहां डीएमके का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन एक्टर विजय की पार्टी ‘टीवीके’ (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने एंट्री मारकर खेल बिगाड़ दिया है। (Today Assembly Election Live Result 2026) एक्सिस माय इंडिया जैसे सर्वे तो विजय की पार्टी को 120 सीटों तक दिखा रहे हैं, जो स्टालिन के लिए बड़ी चिंता बन सकता है।
यहां ज्यादातर एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साफ बढ़त दिखा रहे हैं, जहां पार्टी 85–100 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बना सकती है।
पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने के पूरे चांस हैं।
यहां मुकाबला ‘नेक-टू-नेक’ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF को हल्का सा फायदा (70-75 सीटें) मिलता दिख रहा है, लेकिन वामपंथी गठबंधन (LDF) भी कड़ी टक्कर दे रहा है।
देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग भी आज ही होगी। इन राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं।
कर्नाटक की दो सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। (Today Assembly Election Result Live) महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ये 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं।
इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हो गया था।इस सीट से उपचुनाव में महाराष्ट्र की डिप्टी CM और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया, लेकिन 22 निर्दलीय मैदान में हैं।
अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण
उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी