kaun The Chandranath Rath: IAF से राजनीति तक…आखिर कौन थे सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ? जिनकी हत्या से गरमाई बंगाल की राजनीति?

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह कौन थे। भारतीय वायुसेना से राजनीति तक उनका सफर बेहद दिलचस्प रहा।

kaun The Chandranath Rath: IAF से राजनीति तक…आखिर कौन थे सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ? जिनकी हत्या से गरमाई बंगाल की राजनीति?

kaun The Chandranath Rath / Image Source : X

Modified Date: May 7, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: May 7, 2026 12:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या
  • भारतीय वायुसेना में कर चुके थे सेवा
  • बीजेपी में सुवेंदु अधिकारी की कोर टीम का हिस्सा थे

कोलकाता :kaun The Chandranath Rath  पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद हुई हिंसा में सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या ने सबको झकझोर दिया है। मध्यमग्राम में एक बाइक सवार हमलावर ने सरेराह उनकी गाड़ी रुकवाकर बेहद करीब से गोलियां मारीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रनाथ रथ सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सिपहसालार थे?

वायुसेना से राजनीति तक का सफर

41 वर्षीय चंद्रनाथ रथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर के रहने वाले थे। राहड़ा रामकृष्ण मिशन से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे भारतीय वायुसेना (IAF) में शामिल हुए और लगभग दो दशकों तक देश की सेवा की। वायुसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद उन्होंने कुछ समय कॉर्पोरेट क्षेत्र में बिताया, लेकिन उसके बाद उन्होंने राजनीती में कदम रख लिया ।

Suvendu Adhikari PA Murder  सुवेंदु के साथ 20 साल पुराना नाता

रथ परिवार और सुवेंदु अधिकारी का रिश्ता दशकों पुराना है। जिस तरह सुवेंदु का परिवार पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) में था, उसी तरह चंद्रनाथ की माँ हसी रथ भी पूर्व मेदिनीपुर में टीएमसी के शासन के दौरान पंचायत सदस्य रह चुकी थीं। साल 2020 में जब सुवेंदु ने बीजेपी के साथ जुड़े , तो रथ परिवार भी उनके साथ बीजेपी में शामिल हो गए। चंद्रनाथ आधिकारिक तौर पर 2019 में सुवेंदु की टीम का हिस्सा बने थे, जब अधिकारी ममता सरकार में मंत्री थे।

Who is Suvendhu Adhikari PA ? पर्दे के पीछे के ‘पावरफुल’ खिलाड़ी

चंद्रनाथ को एक लो-प्रोफाइल रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। वे लाइमलाइट से दूर रहकर सुवेंदु के लिए सांगठनिक समन्वय, (logistics) और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का जिम्मा संभालते थे। भवानीपुर चुनाव जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में वे सुवेंदु की कोर टीम के मुख्य सदस्य थे।

मिलने वाली थी बड़ी जिम्मेदारी

चर्चा थी कि बंगाल चुनाव के बाद अगर बीजेपी सत्ता में आती है या सुवेंदु को कोई बड़ा पद मिलता है, तो चंद्रनाथ रथ को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका दी जा सकती थी। बीजेपी नेताओं का कहना है कि सुवेंदु उन्हें अपने ‘अंग’ की तरह मानते थे। उनकी हत्या को सुवेंदु अधिकारी के राजनीतिक नेटवर्क पर एक बड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.