Google Pixel 10a Launch Date: आईफोन को तगड़ी चुनौती देने आ रहा गूगल का ये धांसू फोन, इस तारीख को हो रहा लॉन्च, कीमत महज इतनी और फीचर्स की होगी भरमार

Google Pixel 10a Launch Date: गूगल के किफायती पिक्सल स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर 18 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इस फोन का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिससे इसकी डिजाइन और फीचर्स को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब उपभोक्ता इसे खरीदने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करेंगे।

Google Pixel 10a Launch Date: आईफोन को तगड़ी चुनौती देने आ रहा गूगल का ये धांसू फोन, इस तारीख को हो रहा लॉन्च, कीमत महज इतनी और फीचर्स की होगी भरमार

(Google Pixel 10a Launch Date/ Image Credit: Google)

Modified Date: February 6, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: February 6, 2026 3:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Pixel 10a का फर्स्ट लुक गूगल ने किया जारी
  • 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट की उम्मीद
  • 48MP+13MP रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा

नई दिल्ली: Google Pixel 10a Launch Date बेहद इंतजार के बाद गूगल ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 10a का फर्स्ट लुक सामने ला दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह Pixel 9a के मुकाबले लगभग एक महीने पहले लॉन्च होगा। अगर आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं तो आपको 18 फरवरी से इसके प्री-ऑर्डर का मौका मिलेगा।

Pixel 10a का लुक और डिजाइन (Look and Design)

गूगल ने जो टीजर जारी किया है, उसमें Pixel 10a का ब्लू शेड और डिजाइन दिखाया गया है। फोन का डिजाइन Pixel 9a से बहुत हद तक मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फोन के रियर में कोई कैमरा बंप नहीं होगा और यह पूरी तरह से फ्लैट डिजाइन में आएगा, जो इसे एक स्टाइलिश लुक देगा।

एक्सक्लूसिव ऑफर (Exclusive Offer)

गूगल ने घोषणा की है कि जो यूजर्स प्री-ऑर्डर विंडो से पहले साइन-अप करेंगे, उन्हें कंपनी की तरफ से एक एक्सक्लूसिव इंसेटिव मिलेगा। खास बात यह है कि जो लोग 13 फरवरी को 1.28 मिनट पर साइन-अप करेंगे, उन्हें 18 फरवरी को ईमेल के जरिए एक स्पेशल ऑफर मिलेगा, जिसे फोन खरीदते वक्त इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Pixel 10a के फीचर्स (Pixel 10a Features)

Pixel 10a के फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी तो गूगल ने साझा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। गूगल इस फोन में वही Tensor G4 चिपसेट भी जारी रख सकती है, जो Pixel 9a में था। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP+13MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 5,100mAh की बैटरी दी जाएगी, जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 

कीमत और कंपीटिशन (Price and Competition)

Pixel 10a की कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि इसे लगभग 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपीटिशन की बात करें तो Pixel 10a का मुकाबला ऐप्पल के अपकमिंग iPhone 17e से होगा। iPhone 17e फरवरी-मार्च के आसपास लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है। इस फोन में डायनामिक आईलैंड और सेल्फी के लिए सेंटर स्टेज कैमरा जैसे फीचर्स हो सकते हैं, साथ ही यह A19 चिपसेट से लैस होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।