iPhone 18 Pro Max Sale: एक फोन के लिए ऐसी दीवानगी कि भूल गए रात-दिन! iPhone 18 लेने रातभर Apple Store के बाहर खड़े रहे ग्राहक, जानें क्या है पूरा मामला?

iPhone 18 Pro Max Sale: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होते ही ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु सहित कई शहरों में लोग स्टोर खुलने से पहले पहुंच गए। कई खरीदार रात से कतार में खड़े रहे। नए कैमरा, फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

iPhone 18 Pro Max Sale: एक फोन के लिए ऐसी दीवानगी कि भूल गए रात-दिन! iPhone 18 लेने रातभर Apple Store के बाहर खड़े रहे ग्राहक, जानें क्या है पूरा मामला?

(iPhone 18 Pro Max Sale/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: September 18, 2026 / 10:40 am IST
Published Date: September 18, 2026 10:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • iPhone 18 Pro की बिक्री सुबह 8 बजे शुरू हुई।
  • दिल्ली-मुंबई में स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें दिखीं।
  • कुछ खरीदार रात से लाइन में लगे रहे।

नई दिल्ली: iPhone 18 Pro Max Sale: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होते ही ग्राहकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू समेत कई शहरों में लोग स्टोर खुलने से काफी पहले पहुंच गए। कुछ ग्राहक तो रात में ही Apple Store के बाहर लाइन में लग गए थे। नए iPhone को सबसे पहले खरीदने की चाहत में सुबह तक लंबे कतार में खड़े दिखाई दिए।

दिल्ली के साकेत स्टोर के बाहर लंबी लाइन

दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk Mall में Apple Store के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में खरीदार नजर आए। कई लोग रात में ही स्टोर के बाहर पहुंच गए थे, ताकि पहले खरीदारों में शामिल हो सकें। कुछ ग्राहकों ने पहले से फोन बुक किया था, जबकि कुछ बिना प्री-बुकिंग के ही स्टोर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

 

पुराने iPhone यूजर्स भी पहुंचे

iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर दिल्ली-एनसीआर में युवाओं के साथ टेक्नोलॉजी प्रेमियों में भी उत्साह दिखाई दिया। कुछ टेक रिव्यूअर और कंटेंट क्रिएटर नए फोन को सबसे पहले इस्तेमाल करने पहुंचे। वहीं कई पुराने iPhone यूजर्स भी अपने मौजूदा फोन को अपग्रेड करने के लिए कतार में शामिल हुए। नए कैमरा और परफॉर्मेंस को लेकर खास चर्चा रही।

मुंबई में भी रात से इंतजार

मुंबई के Apple Store के बाहर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कई खरीदार स्टोर खुलने से घंटों पहले पहुंच गए थे। नासिक से आए एक ग्राहक ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे स्टोर पहुंच गया था और उसे सुबह 8 बजे का स्लॉट मिला। उनके पास पहले से iPhone 17 Pro Max था और अब वह नया मॉडल लेने पहुंचे थे।

 

बिना बुकिंग के भी पहुंचे खरीदार

नए iPhone को लेकर उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोग बिना प्री-बुकिंग के भी स्टोर के बाहर पहुंच गए। मुंबई में एक खरीदार ने बताया कि उन्होंने पहले से फोन बुक नहीं किया था और उनके पास बारकोड भी नहीं था। इसके बावजूद वह लाइन में खड़े रहे और बिक्री शुरू होने का इंतजार किया।

कैमरा और नए फीचर्स पर नजर

खरीदारों की दिलचस्पी नए iPhone के कैमरा, फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस को लेकर है। दिल्ली में एक ग्राहक ने बताया कि उन्होंने iPhone 18 Pro Max का 1TB मॉडल बुक किया है और उनके पास अभी iPhone 17 Pro है। वह नए मॉडल में पुराने फोन की तुलना में मिलने वाले बदलावों को खुद अनुभव करना चाहते हैं।

सुबह 8 बजे शुरू हुई बिक्री, कीमत भी चर्चा में

iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री सुबह 8 बजे शुरू हुई। ग्राहक इसे Apple के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के साथ प्रमुख रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। 512GB मॉडल 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल 3,14,900 रुपये का बताया गया है।

Apple Care को लेकर ग्राहकों की शिकायतें

कुछ ग्राहकों ने बताया कि खरीदारी के दौरान Apple Care लेने के लिए उन पर जोर दिया जा रहा है। ग्राहकों के बीच यह चर्चा भी है कि रिटेल स्तर पर अतिरिक्त प्लान की बिक्री से जुड़े इंसेंटिव के कारण इसे ज्यादा प्रमोट किया जा सकता है। हालांकि ये ग्राहकों के दावे हैं। खरीदारी से पहले फोन की कीमत, Apple Care और किसी भी अतिरिक्त शुल्क या प्लान की शर्तों को अच्छे से समझ लेना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।