Redmi Note 17 Pro Series: iPhone-सैमसंग को टक्कर देने आया Redmi का बैटरी किंग! Note 17 Pro सीरीज की कीमत ऐसी कि मच जाएगा हंगामा!

Redmi Note 17 Pro Series: रेडमी नोट 17 प्रो और रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स भारत में लॉन्च हो गई है। इस नए फोन में 3500 निट्स डिस्प्ले, 9000mAh और 10000mAh तक की पावरफुल बैटरी और चिपसेट मिलते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये रखी गई है तो आइए जानतें हैं दोनों मॉडल में क्या खास है।

Redmi Note 17 Pro Series: iPhone-सैमसंग को टक्कर देने आया Redmi का बैटरी किंग! Note 17 Pro सीरीज की कीमत ऐसी कि मच जाएगा हंगामा!

(Redmi Note 17 Pro Series/ Image Credit: Xiaomi)

Modified Date: September 15, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: September 15, 2026 4:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Pro Max में 10,000mAh बैटरी
  • 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  • 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले

नई दिल्ली: Redmi Note 17 Pro Series: आज मंगलवार को शाओमी ने भारत में अपनी नई रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने दोनों फोन में दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और नए सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स दिए हैं। सीरीज की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री सितंबर में शुरू होगी और इन्हें अमेजन, शाओमी के ऑनलाइन स्टोर और फिजिकल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

कीमत और सेल की तारीख

Redmi Note 17 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में मिलेगा। Redmi Note 17 Pro Max के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 44,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 50,999 रुपये है। कंपनी ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। Note 17 Pro की बिक्री 17 सितंबर और Pro Max की बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी।

1.5K एमोलेड डिस्प्ले और बेहतर साउंड

दोनों फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है और यह 12-बिट कलर सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। दोनों फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है।

50MP कैमरा और HyperOS 3

वहीं अगर कैमरा की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 8MP का सुपर-वाइड कैमरा दिया गया है। Pro Max में 32MP का फ्रंट कैमरा, जबकि Pro मॉडल में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में AI की मदद से ग्लेयर और रिफ्लेक्शन कम करने तथा तस्वीरों से ऑब्जेक्ट हटाने जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी दे रही है।

10,000mAh तक की बड़ी बैटरी

Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक रैम, 9,000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट, 12GB तक रैम और 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, Pro Max की बैटरी 1,600 से ज्यादा चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है। इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।