(Motorola Edge 70 Max Sale Start/ Image Credit: Motorola)
नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Max Sale Start: मोटोरोला ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च (Motorola Edge 70 Max Sale Start) कर दिया है। यह कंपनी की Edge 70 सीरीज का पांचवां मॉडल है। इससे पहले कंपनी Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro और Edge 70 Pro Plus जैसे फोने पेश कर चुकी है। नए स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटर और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Motorola Edge 70 Max के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। यह फोन पैनटोन एक्वा ग्रे, पैनटोन डार्क शैडो और पैनटोन आइस मेल्ट कलर में उपलब्ध है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी लॉन्च ऑफर (Motorola Edge 70 Max Sale Start) के तहत 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर 18 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 8GB मॉडल के लिए 49,999 रुपये और 12GB मॉडल के लिए 54,999 रुपये तक हो सकती है।
Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह डिस्प्ले गेमिंग, वीडियो देखने और रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर अनुभव देने का दावा करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने इसमें तीन साल तक OS अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इससे फोन की मजबूती बढ़ती है और यह अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
Motorola Edge 70 Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,100mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 25W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कुल मिलाकर यह स्मार्टफोन (Motorola Edge 70 Max Sale Start) बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में आया है। कंपनी का लक्ष्य इस फोन के जरिए हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाना है।
The all-new motorola edge 70 max packs a stunning Quad HD+ (2K) display that brings every detail, every colour, and every moment to life.
motorola edge 70 max starting at just ₹49,999*, rush to your nearest reliance digital stores now. pic.twitter.com/VXl54oygg6
— Motorola India (@motorolaindia) July 20, 2026