(Motorola Edge 70 Pro Launch Date/ Image Credit: Motorola)
नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Pro Launch Date: मोटोरोला अपनी Edge सीरीज को आगे बढ़ाते हुए 22 अप्रैल को भारत में नया स्मार्टफोन Edge 70 Pro लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
इस फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसकी ब्राइटनेस 5200 निट्स तक हो सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिलने की संभावना है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चल सकता है। इसमें मोटो AI फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और ज्यादा स्मार्ट बनाएंगे। परफॉर्मेंस और AI फीचर्स का यह कॉम्बिनेशन फोन को और भी खास बनाता है।
Edge 70 Pro को 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह फ्लिपकार्ट, मोटोरोला ई-स्टोर और ऑफलाइन दुकानों पर उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 31,999 रुपये हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह फोन लिली व्हाइट, टील और टाइटन कलर में आ सकता है। जिसमें सैटिन, फैब्रिक और मार्बल फिनिश इसे प्रीमियम लुक देंगे।