(OnePlus N6X/ Image Credit: OnePlus)
नई दिल्ली: OnePlus N6 Series: भारत में जल्द OnePlus अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने (OnePlus N6 Series) की तैयारी कर रहा है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, कंपनी सितंबर के आखिरी दिनों में OnePlus N6 Lite को बाजार में उतार सकती है। सबसे खास बात यह है कि यह फोन भारत में कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। लेकिन OnePlus ने अभी लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोन की लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी साझा की है। एक अन्य पोस्ट के जवाब में उन्होंने दावा किया कि OnePlus N6 Lite को 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन (OnePlus N6 Series) अभी सामने नहीं आए हैं। ऐसे में इसके डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा।
N6 Lite की खबर उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें OnePlus के सितंबर में भारत के लिए एक सस्ता 4G स्मार्टफोन (OnePlus N6 Series) लाने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह मॉडल खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए पेश किया जा सकता है। साथ ही इसे 2026 में भारत में कंपनी का आखिरी स्मार्टफोन भी बताया गया था। अगर ये दोनों दावे सही निकलते हैं, तो N6 Lite वही बजट 4G डिवाइस हो सकता है।
अगर OnePlus N6 Lite को कंपनी का सबसे किफायती फोन बनाती है, तो इसकी कीमत N6X से नीचे रखी जा सकती है। OnePlus N6X को भारत में 31 जुलाई को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके 4GB+64GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। N6X में 6.8 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट, 13MP रियर कैमरा और 7,000mAh बैटरी मिलती है। इसमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।