(Realme 16x 5G Launch Date/ Image Credit: Facebook)
नई दिल्ली: Realme 16x 5G Launch Date: रियलमी भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च (Realme 16x 5G Launch Date) करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। जिसमें इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा।
Realme 16x 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन सिंगल चार्ज में 156 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और करीब 9 घंटे तक गेमिंग का सपोर्ट दे सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
परफॉर्मेंस के लिए Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में 14GB तक डायनैमिक RAM सपोर्ट और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की पुष्टि हुई है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए इसमें GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन और 5,300 sq mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। जिससे फोन गर्म होने की समस्या कम होगी।
Realme 16x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को ज्यादा स्मूद बनाएगा। इसमें 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। फोन (Realme 16x 5G Launch Date) को एंड्योरेंस ब्राउन और ग्लोरी व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP65 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810 शॉक रेसिस्टेंस सपोर्ट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए Realme 16x 5G में 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्टेड रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें AI इरेजर, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, मोशन फोटो और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन (Realme 16x 5G Launch Date) पिछले साल लॉन्च हुए Realme 15x का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसे बजट सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।